1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह सवेरे शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ लें बढ़ रहा है ब्लड शुगर, डॉक्टर ने बताया डायबिटीज पर काबू पाने का तरीका

सुबह सवेरे शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ लें बढ़ रहा है ब्लड शुगर, डॉक्टर ने बताया डायबिटीज पर काबू पाने का तरीका

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 08, 2025 07:21 am IST,  Updated : Apr 08, 2025 07:25 am IST

High Blood Sugar Symptoms In Morning: शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने पर सुबह कई लक्षण नजर आते हैं। जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। हालांकि समय से इलाज करने और लक्षणों को पहचनाने के बाद शुगर को लाइफस्टाइल से भी कंट्रोल किया जा सकता है। जानिए डायबिटीज में सुबह क्या लक्षण दिखते हैं।

High Blood Sugar Symptoms In Morning- India TV Hindi
High Blood Sugar Symptoms In Morning Image Source : FREEPIK

डायबिटीज यानि शरीर में ब्लड शुगर का बढ़ना बेहद खतरनाक माना जाता है। एक बार डायबिटीज हो जाए तो इसे सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है, लेकिन ये खत्म नहीं होती। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो धीरे-धीरे हमारे शरीर के दूसरे अंगों को भी डैमेज करने लगती है। कई बार डायबिटीज के लक्षणों को लोग नजरअंदाज कर बैठते हैं। जो सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। अचानक से ब्लड शुगर बढ़ना या कम होना शरीर के लिए खतरनाक है। इसलिए लक्षणों को गौर से समझें। कई बार शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने पर सुबह ऐसे लक्षण नजर आते हैं। जिनसे डायबिटीज को समझा जा सकता है।

ब्लड शुगर बढ़ने पर सुबह दिखते हैं ये लक्षण

  • सुबह अगर मुंह सूखा महसूस हो और तेज प्यास लगे तो ये हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है। डायबिटीज के रोगियों को सुबह गला सूखने का लक्षण दिखता है।
  • उठते ही धुंधला नजर आए तो ये भी हाई ब्लड शुगर का लक्षण हो सकता है। डायबिटीज आंखों की रौशनी को प्रभावित करने वाली बीमारी है।
  • सुबह उठने के बाद थकान और कमजोरी जैसी फील होती है तो एक बार ब्लड शुगर जरूर चेक करवा लें। ये नॉर्मल नहीं है। रातभर सोने से बाद भी फ्रेश फील नहीं करते तो शुगर हो सकती है।
  • बहुत ज्यादा बार पेशाब आना, भूख ज्यादा लगता, हाथों का कांपना, पसीना आना भी हाई ब्लड शुगर के लक्षण हो सकते हैं। इन्हें नजरअंदाज न करें।

डायबिटीज को कैसे कंट्रोल करें?

शुगर को कंट्रोल करने के लिए लाइफस्टाइल में बदलाव सबसे जरूरी है। आपको हेल्दी डाइट के साथ वर्कआउट को अपने रुटीन में जरूर शामिल करना चाहिए। रोजाना कुछ देर की वॉक और एक्सरसाइज से ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को काबू किया जा सकता है। इसके अलावा खाने में हाई फाइबर चीजें शामिल करें। डाइट से मीठी चीजों को बिल्कुल आउट कर दें। घर का बना खाना खाएं। डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ा दें। सही समय पर कम से कम 8 घंटे की नींद लें और दिनभर भरपूर पानी पीएं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।