1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सावधान! शरीर को जमा देने वाली ये ठंड स्लो कर सकती है आपका blood circulation, बढ़ा सकती है इन अंगों की मुश्किल

सावधान! शरीर को जमा देने वाली ये ठंड स्लो कर सकती है आपका blood circulation, बढ़ा सकती है इन अंगों की मुश्किल

 Published : Jan 21, 2024 11:23 am IST,  Updated : Jan 21, 2024 11:23 am IST

खराब ब्लड सर्कुलेशन का असर पूरे शरीर पर नजर आता है। जैसे-जैसे तापमान घटता है इसका असर बढ़ता जाता है। ऐसे में कुछ अंगों को इसका भारी नुकसान हो सकता है। तो, क्या हैं ये अंग जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

illnesses caused by cold weather- India TV Hindi
illnesses caused by cold weather Image Source : SOCIAL

low blood circulation side effects:  ब्लड सर्कुलेशन खराब होने का असर पूरे शरीर में नजर आता है। अब जब तापमान तेजी से गिरता जा रहा है और ठंड से शरीर जमने को है तो ब्लड सर्कुलेशन भी तेजी से कम हो रहा है। इसकी वजह से शरीर के कई अंग प्रभावित हो रहे हैं और इनका काम काज बिगड़ रहा है। दरअसल, जब तापमान में कमी आती है तो इसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन घटता जाता है। यानी कि खून के चलने की रफ्तार कम हो जाती है और इसका असर पूरे शरीर पर नजर आता है। ऐसे में शरीर के तमाम अंग प्रभावित होते हैं और इनका नुकसान नजर आता है। तो, जानते हैं खराब ब्लड सर्कुलेशन से कौन सी बीमारियां होती हैं और कौन से अंग प्रभावित होते हैं।

खराब ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है इन अंगों की मुश्किल

1. दिल को खतरा

खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से सबसे ज्यादा दिल को खतरा होता है। इसक वजह से दिल पर प्रेशर पड़ता है और फिर हाई बीपी की समस्या होती है। सर्दियों में दिल को खून को सर्कुलेट करने में ज्यादा मेहनत लगती है और इसका प्रेशर शरीर पर पड़ता है जिससे स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। साथ ही इससे दिल के दौरे का भी खतरा बढ़ता है।

nerve issues
Image Source : SOCIALnerve issues

क्या होती है ब्रिस्क वॉक? तेजी से कम कर देती है वजन और हार्ट को रखती है हेल्दी

2. जोड़ों और हड्डियों में दर्द

जोड़ों और हड्डियों में दर्द की समस्या स्लो ब्लड सर्कुलेशन की वजह से हो सकती है। दरअसल, स्लो ब्लड सर्कुलेशन आपकी हड्डियों को अंदर से प्रभावित करती है और जोड़ों में सूजन और फिर अकड़न लाती है। इसकी वजह से ज्वाइंट्स के अंदर दर्द होता है और फिर इनके मूवमेंट्स में मुश्किल आती है। इस वजह से इस मौसम में गठिया जैसी बीमारियां और जोड़ों से जुड़ी समस्या बढ़ जाती है। 

पीएम मोदी व्रत में सिर्फ नारियल पानी पी रहें हैं, जानिए इससे कितनी ऊर्जा मिलती है

3. नसों से जुड़ी बीमारियां बढ़ती हैं

नसों से जुड़ी बीमारियां सर्दियों में और बढ़ जाती है। इसका एक बड़ा कारण है खराब ब्लड सर्कुलेशन जिसकी वजह से नसों का कामकाज प्रभावित होता है और शरीर के अंग सही से काम नहीं कर पाते हैं। सर्दियां इसलिए नसों से जुड़ी बीमारियों का कारण बनती है। तो, इन तमाम अंगों में दिक्कत हो तो समझ जाएं कि आपका ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो गया है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।