1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर इन चीजों को बनाएं डाइट का हिस्सा, डॉक्टर ने बताया फायदा

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर इन चीजों को बनाएं डाइट का हिस्सा, डॉक्टर ने बताया फायदा

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Aug 27, 2026 10:02 pm IST,  Updated : Aug 27, 2026 10:02 pm IST

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ना हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है। डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करने से कोलेस्ट्रॉल मैनेज करने में मदद मिल सकती है।

कोलेस्ट्रॉल- India TV Hindi
कोलेस्ट्रॉल Image Source : MAGNIFIC

शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल का स्तर बढ़ना हार्ट हेल्थ के लिए चिंता का विषय हो सकता है। इसको मैनेज करने के लिए सिर्फ दवाओं पर निर्भर रहना ही जरूरी नहीं है, बल्कि रोजाना की डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना भी अहम है। डाइट में फाइबर, हेल्दी फैट और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करने से कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने में मदद मिल सकती है। पुणे स्थित इनामदार मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट और जनरल फिजिशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंखे के मुताबिक, रोजाना की डाइट में कुछ खास खाद्य पदार्थों को शामिल करके हार्ट हेल्थ को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है।

बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स

  • लहसुन: लहसुन को लंबे समय से हार्ट-फ्रेंडली डाइट का हिस्सा माना जाता है। इसमें मौजूद कुछ कंपाउंड्स कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं। आप इसे सब्जी, दाल या सलाद में शामिल कर सकती हैं। हालांकि, केवल लहसुन खाने से बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल ठीक नहीं होता, इसलिए इसे संतुलित डाइट का हिस्सा बनाना बेहतर है।

  • चिया सीड्स: चिया सीड्स में फाइबर और प्लांट-बेस्ड ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं। फाइबर से भरपूर डाइट बैड कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने में मदद कर सकती है। चिया सीड्स को पानी या दही में भिगोकर, स्मूदी या ओट्स के साथ लिया जा सकता है।

  • फैटी फिश: सैल्मन, सार्डिन और मैकेरल जैसी फैटी फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं। ये खासतौर पर ट्राइग्लिसराइड्स को मैनेज करने और हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करने में मदद कर सकते हैं। नॉन-वेज खाने वाले लोग इन्हें संतुलित मात्रा में डाइट में शामिल कर सकते हैं।

  • बेरीज: स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी और ब्लैकबेरी जैसी बेरीज में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व हार्ट हेल्थ को सपोर्ट कर सकते हैं। इन्हें स्नैक के तौर पर या दही और ओट्स के साथ खाया जा सकता है।

  • हरी सब्जियां: पालक, मेथी, सरसों का साग और दूसरी हरी पत्तेदार सब्जियां फाइबर और कई जरूरी विटामिन-मिनरल्स से भरपूर होती हैं। इन्हें नियमित डाइट में शामिल करना ओवरऑल हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है।

बता दें, डॉक्टर साथ में यह भी कहती हैं कि बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को सिर्फ किसी एक फूड से कंट्रोल नहीं किया जा सकता। संतुलित डाइट, नियमित शारीरिक गतिविधि, पर्याप्त नींद और डॉक्टर की सलाह के अनुसार इलाज इन सभी का ध्यान रखना जरूरी है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।