1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद सकते हैं ये फूड्स, डॉक्टर ने डाइट में शामिल करने की दी सलाह

हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद सकते हैं ये फूड्स, डॉक्टर ने डाइट में शामिल करने की दी सलाह

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Aug 23, 2026 11:45 am IST,  Updated : Aug 23, 2026 11:45 am IST

कुछ पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। डॉक्टर बता रहे हैं वो फूड्स कौन से हैं

हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले फूड्स- India TV Hindi
हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले फूड्स Image Source : MAGNIFIC

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या आजकल काफी आम हो गई है। खराब खानपान, फिजिकल एक्टिविटी की कमी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल लंबे समय तक बना रहे तो हार्ट हेल्थ पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में दवाओं के साथ सही डाइट लेना भी बेहद जरूरी है। डॉक्टर शुभम वत्स के मुताबिक, डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स शामिल करके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए इन फूड्स को शामिल करें

  • ओट्स: कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में ओट्स फायदेमंद है। ओट्स में बीटा ग्लूकॉन नामक सॉल्यूबल फाइबर पाया जाता है जो पेट में जाकर जेल जैसा पदार्थ बनाता है। यह जैल कोलेस्ट्रॉल को बांध लेता है और मल के जरिए शरीर से बाहर निकल जाता है। हालांकि, मार्केट के फ्लेवर वाले ओट्स की खरीदने की बजाय स्टील कट या रोल्ड ओट्स का इस्तेमाल करें। फ़्लेवर वाले ओट्स में चीनी, नमक और केमिकल  होती हैं, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं।

  • अखरोट: सभी ड्राई फ्रूट्स में अखरोट को हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह प्लांट बेस्ड ओमेगा थ्री फैटी एसिड है जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। यानी, जब आप अपनी डाइट में अखरोट को शामिल करते हैं तो इससे खराब कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद पॉलीअनसेचुरेटेड फैट्स आर्टरीज़ की दीवारों को स्वस्थ और लचीला बनाए रखने में मदद करते हैं। 

  • लहसुन: कच्चे लहसुन में एलिसिन नामक सल्फर कम्पाउंड पाया जाता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर, दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। इसे कच्चा और खाली पेट खाना सबसे फायदेमंद माना जाता है।

  • ग्रीन टी: ग्रीन टी वजन कंट्रोल करने के साथ  कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करने में फायदेमंद है। ग्रीन टी में पाए जाने वाले कैटेचिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। इससे वजन नियंत्रित रहता है और शरीर का खराब कोलेस्ट्रॉल घटने में मदद मिलती है।

  • अलसी के बीज: दिल की सेहत के लिए ओमेगा थ्री फैटी एसिड की इम्पोर्टेंस को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है। अलसी में मौजू अल्फा-लिनोलेनिक एसिड  नामक ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल की नसों को स्वस्थ रखता है, सूजन कम करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाकर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

isclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।