1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डॉक्टर भी देते हैं लोहे के बर्तनों में खाना पकाने की सलाह, जिंदगीभर नहीं होगी इस मिनरल की कमी

डॉक्टर भी देते हैं लोहे के बर्तनों में खाना पकाने की सलाह, जिंदगीभर नहीं होगी इस मिनरल की कमी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Feb 09, 2024 07:54 am IST,  Updated : Feb 09, 2024 07:55 am IST

Iron Cookware Benefits: लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल अब बहुत कम हो गया है, लेकिन आज भी डॉक्टर्स लोहे के बर्तनों में पका भोजन खाने की सलाह देते हैं। इससे शरीर में आयरन की कमी को दूर करने और हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद मिलती है। जानिए लोहे बर्तनों में खाना बनाने के फायदे।

Iron Cookwear- India TV Hindi
लोहे के बर्तनों में खाना पकाने के फायदे Image Source : INDIA TV

शरीर में आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन कम होने लगता है। आयरम की कमी पूरी करने के लिए लोग कई तरह के सप्लीमेंट लेते हैं, लेकिन खाना पकाने के बर्तन को बदलने से भी आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है। इसके लिए लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल करना शुरू कर दें। लोहे के बर्तनों का इस्तेमाल आज भी दादी नानी किया करती हैं। इससे शरीर को लोह तत्व यानि आयरन मिलता है। डॉक्टर भी हीमोग्लोबिन कम होने पर आयरन के बर्तनों में पका खाना खाने की सलाह देते हैं। सेहत को लेकर अलर्ट रहने वाले लोग भी लोहे की कड़ाही और लोहे के तवे का इस्तेमाल करते हैं। जानिए लोहे के बर्तनों में खाना पकाने से क्या फायदे मिलते हैं।

दरअसल शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ भुमेश त्यागी से जब हमने हीमोग्लोबिन बढ़ाने के तरीकों के बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि इसके लिए आयरन से भरपूर चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको लोहे के बर्तनों में खाना पकाकर खाना चाहिए। लोगे की कड़ाही, तवा और दूसरे कुकवियर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे लोह तत्व खाने के जरिए शरीर तक पहुंचते हैं और आयरन की कमी दूर होती है। जब शरीर में भरपूर आयरन की मात्रा होगी तो हीमोग्लोबिन बढ़ने लगेगा।

लोहे के बर्तन में पका खाना खाने से बढ़ता है हीमोग्लोबिन

वहीं मेयो क्लीनिक की एक रिसर्च में भी इस बात का जिक्र किया गया है कि लोहे के बर्तनों में खाना पकाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। कुछ खाद्य पदार्थों को जब लोहे के बर्तनों में पकाया गया, तो उनके पोषक तत्व और बढ़ गए। रिसर्च में कहा गया है कि लोहे के बर्तनों में बना खाना नियमित रूप से करीब 4 महीने तक बच्चों को दिया और बच्चों के हीमोग्लोबिन में काफी सुधार देखने को मिला।

लोहे के बर्तनों में खाना पकाने के फायदे

  • लोहे के बर्तनों में पका हुआ खाना खाने से शरीर में आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है।
  • एनीमिया से बचने और खून की कमी को पूरा करने के लिए रोजाना लोहे के बर्तनों में खाना बनाना चाहिए।
  • लोहे के बर्तनों में खाना पकाने से भोजन लंबे समय तक गर्म बना रहता है।
  • लोहे के बर्तन में पका हुआ भोजन कोई हानिकारक गंध या प्रभाव नहीं छोड़ता है।

छाती में दर्द होना हाई कोलेस्ट्रॉल की है निशानी, डॉक्टर से जानिए और क्या लक्षण नजर आते हैं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।