1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 1 सेब में होता है लगभग 19 ग्राम शुगर, जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए कितना सही है इसका सेवन

1 सेब में होता है लगभग 19 ग्राम शुगर, जानें डायबिटीज के मरीजों के लिए कितना सही है इसका सेवन

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Feb 01, 2023 11:01 am IST,  Updated : Feb 01, 2023 11:01 am IST

शुगर में सेब खा सकते हैं क्या (Can a diabetic eat a apple), ये सवाल अक्सर लोग पूछते हैं। आइए, जानते हैं इसका सही जवाब। साथ ही जानेंगे सेब के कुछ खास गुण।

apple_in_daibetes- India TV Hindi
apple_in_daibetes Image Source : FREEPIK

Apple in diabetes in hindi: डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है जिसमें आपको हर चीज का सेवन सोच-सोच कर करना चाहिए। क्योंकि आपके लिए अनजाने में खाई गई चीज भी शुगर स्पाइक बढ़ाने का कारण बन सकती है। जी हां, जैसे कि सेब का सेवन। सेब में शुगर की मात्रा की बात करें USDA के अनुसार तो 1 सेब में लगभग 19 ग्राम शुगर होता है। हालांकि, ये नेचुरल शुगर है लेकिन सवाल ये है कि क्या नेचुरल शुगर भी डायबिटीज को असंतुलित (Can a diabetic eat a apple) कर सकता है? जानते हैं।

सेब खाने से शुगर बढ़ता है क्या-Is apple good for sugar patients in hindi

अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन की मानें तो,  फ्रुक्टोज के साथ ग्लूकोज या सुक्रोज को बदलने से ब्लड शुगर के स्तर में कमी आ सकती है। इस लिहाज से देखा जाए तो सेब में फ्रुक्टोज होता है जो कि नेचुरल शुगर है और ये शुगर स्पाइक को कम कर सकता है। साथ ही ये इंसुलिन सेल्स को एक्टिवेट कर सकता है जिससे शुगर स्पाइक में कमी आ सकती है। इस लिहाज से डायबिटीज का मरीज रोजाना 1 सेब खा सकता है।

blood_sugar
Image Source : FREEPIKblood_sugar

डायबिटीज में पपीता खाना चाहिए या नहीं? जानें इसे खाने का सही समय और तरीका

डायबिटीज में रोज 1 सेब खाने के फायदे-Apple benefits for diabetes

1. इंसुलिन प्रोडक्शन को बढ़ाता है

नियमित रूप से सेब खाने से इंसुलिन प्रतिरोध को कम करने की क्षमता होती है, जिससे  ब्लड शुगर संतुलित रहता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सेब में पॉलीफेनोल्स, जो मुख्य रूप से सेब की त्वचा में पाए जाते हैं, आपके अग्न्याशय (pancreas) को इंसुलिन रिलीज करने के लिए उत्तेजित करते हैं और आपकी कोशिकाओं को शुगर लेने में मदद करते हैं।

लंच के दौरान की गई इन 4 गलतियों से हो सकती है एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या

2. विटामिन सी और फाइबर से भरपूर है सेब

बता दें कि डायबिटीज के मरीजों में विटामिन सी और फाइबर मेटाबोलिक रेट सही करके फास्टिंग ब्लड शुगर को संतुलित रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा फाइबर डायबिटीज में कब्ज की समस्या को रोकता है। सेब में ये दोनों ही गुण है। साथ ही सेब में मिलने वाला विटामिन ए डायबिटीज में होने वाली आंखों से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मददगार हो सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।