अगर आपके शरीर में बार-बार सूजन बनी रहती है, तो इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें। लंबे समय तक रहने वाली सूजन गंभीर बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकती है। ऐसे में गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वात्स्य ने अपने यू ट्यूब पेज पर वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि शरीर की सूजन क्यों होती है और इसे नेचुरली कम करने के लिए किन आसान डाइट को अपनाना चाहिए?
शरीर में सूजन होने से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?
डॉक्टर के अनुसार, शरीर में सूजन एक दिन में नहीं होती, बल्कि यह धीरे-धीरे विकसित होने वाली प्रक्रिया है। खराब खानपान, पर्याप्त नींद न लेना, लगातार तनाव, शारीरिक गतिविधि की कमी, धूम्रपान, मोटापा और कुछ पुरानी बीमारियां शरीर में लंबे समय तक सूजन बढ़ा सकती हैं। इसलिए समय रहते इन कारणों की पहचान करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाना जरूरी है। शरीर में सूजन होने से डायबिटीज, दिल से जुड़ी बीमारियां, किडनी डैमेज, लिवर की बीमारियां, थायराइड, एलर्जी मोटापा और जोड़ों की समस्याओं समेत कई जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है
किन फूड्स को खाने से सूजन होगा कम?
-
बेरीज़: डॉक्टर कहते हैं कि स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रसभरी, ब्लैकबेरी , जामुन और अनार, अमरुद, संतरा, जैसे फलों में विटामिन सी, पॉलीफेनोल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स होता है जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कंट्रोल करने में मददगार माने जाते हैं। ये कलर फ्रूट्स सिर्फ इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में ही नहीं बल्कि सूजन को कम करने में भी कारगर है। डॉक्टर शुभम वात्स्य कहते हैं कि जब शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है तो उस वजह से शरीर में सूजन भी बढ़ती है। इसलिए आप अपनी डाइट में इन फलों को शामिल करें। इसलिए
-
हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, मेथी, सरसो और बथुआ, ब्रोकोली, पत्तागोभी, शिमला मिर्च जैसी पत्तेदार सब्जियां, गाजर जैसी सब्जियां फाइबर, फोलेट, कैल्शियम , मैग्निशयम और प्लांट एंटी ऑक्सीडेंट्स प्रोवाइड करते हैं। इसलिए अगर आपको अपने शरीर का सूजन कम करना है तो इन हरी सब्जियों को अपनी डाइट में ज़रूर साहिल करें।
-
दालें : डॉक्टर के अनुसार, शरीर की सूजन कम करने के लिए अपनी डाइट में दाल, चना, राजमा और लोबिया जैसी फलियों को जरूर शामिल करें। ये एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और पौध-आधारित प्रोटीन से भरपूर होती हैं, जो शरीर में सूजन कम करने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकती हैं।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)