1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या आप भी गर्मियों में पीते हैं फ्रिज का पानी? एक्सपर्ट से जानें ठंडा पानी सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक?

क्या आप भी गर्मियों में पीते हैं फ्रिज का पानी? एक्सपर्ट से जानें ठंडा पानी सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 02, 2024 11:21 am IST,  Updated : May 02, 2024 11:28 am IST

अगर आप भी गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पीते हैं तो जान लें यह आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक?

गर्मियों में ठंडा पानी पीना सेहत के फायदेमंद है या नुकसानदायक? - India TV Hindi
गर्मियों में ठंडा पानी पीना सेहत के फायदेमंद है या नुकसानदायक? Image Source : SOCIAL

दिल्ली और उत्तर भारत में इस वक्त बहुत ज़्यादा गर्मी पड़ रही है। घर से बाहर निकलते ही बॉडी डिहाड़ट्रेटेड हो जा रही है। डॉक्टर भी प्रतिदिन 3 से 4 लीटर पानी पीने की सलाह देते हैं। ऐसे में इस मौसम में शरीर में पानी की कमी हो इसलिए लोग जमकर पानी पीते हैं। अपनी प्यास बुझाने के लिए और बॉडी को तुरंत ठंडक मिले इसलिए लोग ठंडा पानी पीते हैं या फिर पानी में बर्फ डालकर पीते हैं। ठंडा पानी पीने से हमें तुरंत ठंडक मिलती है लेकिन गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पीना सेहत के लिए लाभकारी है या नुकसानदायक इस बारे में हमें जानकारी दे रही हैं फरीदाबाद स्थित एशियन हॉस्पिटल की हेड डाइटीशियन डॉ. कोमल मलिक। 

डॉ. कोमल मलिक कहती हैं कि गुनगुना पानी पियें या ठंडा या पूरी तरह से आपकी पसंद पर निर्भरत करता है। साथ ही इस बात का कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि गर्मियों में ठंडा पानी पीना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।आयुर्वेद और पश्चिमी चिकित्सा के अनुसार, ठंडा पानी आपकी बॉडी पर ज़्यादा बुरा प्रभाव नहीं डालता है।लेकिन हाँ, कुछ स्टडी में यह बता मानी गई है कि गर्म पानी ठंडे पानी से थोड़ा बेहतर होता है क्योंकि गर्म पानी बेहतर पाचन में मदद करता है.’’

ठंडा पानी नहीं है नुकसानदायक 

ये बातें स्टडी में सामने आयी हैं लेकिन इससे आपके स्वास्थ्य पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ता है। हाँ, ऐसा कई बार होता है कि ज़्यादा ठंडा पानी पीने से लोगों का गला खराब हो जाता है और इंफेक्शन की सम्भावना बढ़ जाती है।लेकिन अभी तक ऐसी कोई स्टडी सामने नहीं आयी है जो मूल रूप से इस बात को साबित करे कि ठंडे या गर्म पानी का स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ठंडा और नॉर्मल पानी दोनों ही आपको गर्मी में हाइड्रटेडेड रखते हैं।

बॉडी में नहीं होनी चाहिए पानी की कमी 

इस मौसम में सबसे ज़रूरी है आपकी बॉडी में पानी की कमी हो चाहे आप ठंडा पानी पियें चाहे गुनगुना पानी पियें। अगर आपकी बॉडी हाइड्रेटेड हैं तो यह आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है। उचित हाइड्रेशन बनाए रखने के लिए, आपको डिहाइड्रेशन से बचाता है। हाइड्रेशन आपके शरीर के तापमान को बनाए रखने में मदद करता है। अगर आप सिर्फ फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं, तो शायद यह आपके गले को प्रभावित कर सकता है, उससे ज़्यादा खास स्वास्थ्य प्रभाव नहीं पड़ता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।