1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मी में इस समय वॉक करना सेहत पर पड़ सकता है भारी, जानिए हाई टेंपरेचर में कब और कितनी देर टहलना चाहिए?

गर्मी में इस समय वॉक करना सेहत पर पड़ सकता है भारी, जानिए हाई टेंपरेचर में कब और कितनी देर टहलना चाहिए?

 Written By: Bharti Singh
 Published : May 31, 2024 06:30 am IST,  Updated : May 31, 2024 06:30 am IST

Walk In Extreme High Temperature: गर्मी में आपको वॉक करने का समय और तरीका भी बदल देना चाहिए। भीषण गर्मी में जब शरीर बैठे-बैठे पसीना छोड़ रहा है तो ज्यादा वॉक करने से परेशानी हो सकती है। जानिए गर्मियों में किस वक्त और कितनी देर की वॉक करनी चाहिए?

गर्मी में कब और कितनी देर वॉक करें- India TV Hindi
गर्मी में कब और कितनी देर वॉक करें Image Source : FREEPIK

हेल्थ एक्सपर्ट्स स्वस्थ रहने के लिए वॉक को बेहतरीन एक्सरसाइज मानते हैं। रोजाना कुछ घंटे की वॉक से तेजी से वजन कम होता है। हार्ट और मेंटल हेल्थ के लिए भी वॉ को सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। हालांकि वॉक करने का समय और तरीका मौसम के हिसाब से थोड़ा बदल लेना जरूरी है। भीषण गर्मी में जहां सूरज सुबह 8 बजे से ही आग उगलने लगता है इस मौसम में ज्यादा इंटेंस वॉक करना अपको परेशानी में डाल सकते हैं। जानिए गर्मी में कब और कितनी देर की वॉक करनी चाहिए।

गर्मी में किस वक्त वॉक करनी चाहिए?

फिटनेस एक्सपर्ट्स सुबह 7 से 9 बजे वॉक करने की सलाह देते हैं, लेकिन एक्सट्रीम टेंपरेचर में आपको इस वक्त वॉक करने से बचना चाहिए। भीषण गर्मी  वाले दिनों में आप सुबह 5 बजे से 7 बजे तक अपनी वॉक निपटा लें। इस वक्त गर्मी इतनी ज्यादा नहीं होती है। इसके बाद आपको धूप में वॉक बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। अगर आप देरी से वॉक करने निकले हैं तो छाया वाली जगह पर ही वॉक करें या फिर जिम में जाकर वर्कआउट कर सकते हैं।

गर्मी में कितनी देर वॉक करनी चाहिए?

इतनी ज्यादा गर्मी है कि खड़े-खड़े इंसान का पसीना टपकने लगता है। सुबह से ही मौसम में गर्मी बढ़ जाती है। ऐसे में सुबह देर तक वॉक करने से भी बचना चाहिए। कुछ लोग घंटों खुले में हैवी एक्सरसाइज करते हैं, लेकिन गर्मी में इंटेंस एक्सरसाइज आपके लिए परेशानी पैदा कर सकती है। एक्सरसाइज के दौरान शरीर का तापमान और बढ़ता है जिससे बॉडी को टेंपरेचर मेंटेन करने के लिए ज्यादा मशक्कत करनी पड़ती है। ज्यादा पसीना निकलने से भी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बिगड़ सकता है। जो सेहत के लिए खतरनाक है। ऐसे में अगर आप खुले में वर्कआउट कर रहे हैं तो हल्की वॉक ही करें। सुबह या देर शाम 30-40 मिनट की नॉर्मल वॉक आपकी फिटनेस के लिए काफी है।

वॉक के बीच में पीते रहें पानी

एक्सरसाइज या वॉक के दौरान पसीना बहुत ज्यादा निकलता है। कई बार बहुत तेज गला सूखने लगता है। ऐसे में पानी जरूर पीते रहें। गर्मियों में जब भी आप वर्कआउट करें तो सिप-सिप करके थोड़ा पानी बीच में पीते रहें। हालांकि वर्कआउट के दौरान एक साथ ज्यादा पानी पीने से बचना चाहिए। थोड़ा पानी पीने से प्यास नहीं लगेगी और आप आसानी से व्यायाम भी कर पाएंगे। वॉक करते वक्त हल्के, हवादार आरामदायक कपड़े पहनें। आपके कपड़े अगर लूज होंगे तो ज्यादा बेहतर होगा।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।