1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज में फायदेमंद है परवल की सब्जी, ब्लड शुगर और सूजन को करती है कम

डायबिटीज में फायदेमंद है परवल की सब्जी, ब्लड शुगर और सूजन को करती है कम

 Written By: Bharti Singh
 Published : Feb 17, 2024 05:17 pm IST,  Updated : Feb 17, 2024 05:17 pm IST

Parwal Benefits: हरी सब्जियों में परवल का सीजन आ गया है। परवल हाई फाइबर सब्जी है जिसे खाने से डायबिटीज को कम किया जा सकता है। हार्ट को हेल्दी रखने और वजन कम करने में भी परवल मदद करता है। जानिए परवल खाने के फायदे।

Parwal - India TV Hindi
परवल के फायदे Image Source : INDIA TV

आजकल परवल (Parwal) की सब्जी का सीजन है। मार्केट में आपको ये हरी सब्जी आसानी से मिल जाएगी। ज्यादातर लोग परवल की सब्जी खाना पसंद करते हैं। कुछ जगहों पर परवल को पटोल भी कहा जाता है। इसकी भुजिया या ग्रेवी वाली सब्जी बनाई जाती है। परवल में विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी2 और विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। परवल की सब्जी डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। इसे खाने से ब्लड शुगर को कम करने में मदद मिलती है। जानिए हरी परवल की सब्जी में कौन से गुण पाए जाते हैं और इसके फायदे क्या है?

परवल खाने के फायदे

  1. डायबिटीज में फायदेमंद- परवल की सब्जी को डायबिटीज में फायदेमंद माना गया है। पटोल के पत्तों का साग या फिर सब्जी खाने से ब्लड शुगर लेवल कम होने लगता है और शरीर से सूजन भी घट जाती है।

  2. पेट के लिए फायदेमंद- परवल खान से डाइजेस्टिव हेल्थ में सुधार आता है। परवल में भरपूर हेल्दी फाइबर होता है जिससे डाइजेशन मजबूत होता है। फाइबर की अच्छी मात्रा होने से कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है। गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर में भी परवल खाने से फायदा मिलता है।

  3. वजन घटाने में मदद- परवल ऐसी सब्जी है जो कैलोरी और फैट में लो है। वजन घटाने के लिए परवल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर इंग्रीडिएंट वेट लोस जर्नी को आसान बनाता है और इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।

  4. हार्ट के लिए फायदेमंद- हार्ट के लिए भी परवल फायेदमंद सब्जी है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट और पॉलीफेनॉल ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते है। इससे सूजन को कम किया जा सकता है। परवल पोटेशियम और मैग्नीशियम का अच्छा सोर्स है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है।

बढ़ती गर्मी से होने लगी है पेट में परेशानी, जान लें कौन सी चीजें खाने से गैस, एसिडिटी से मिलेगा छुटकारा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।