1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 140/90 mmHg से ऊपर रहती है आपकी BP? खाली पेट खाना शुरू करें कद्दू के बीज

140/90 mmHg से ऊपर रहती है आपकी BP? खाली पेट खाना शुरू करें कद्दू के बीज

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Feb 23, 2023 04:11 pm IST,  Updated : Feb 23, 2023 04:11 pm IST

हाई बीपी की समस्या जिन भी लोगों को होती है, उनमें दिल और दिमाग से जुड़ी बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में कद्दू के बीजों का सेवन इस समस्या को कम करने में मदद कर सकता है।

pumpkin_seeds_in_high_bp- India TV Hindi
pumpkin_seeds_in_high_bp Image Source : FREEPIK

हाई बीपी (high bp) शरीर के लिए एक धीमा जहर है जो कि धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाती है। दरअसल, ये समस्या जिस व्यक्ति के साथ भी शुरू हो जाती है उसमें स्ट्रेस, नींद की कमी, डाइट की कमी बीपी को तुरंत बढ़ा सकता है। बीपी का हाई रहना न सिर्फ नसों को डैमेज करता है बल्कि ये स्ट्रोक, हार्ट अटैक और आपकी आंखों को भी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसी स्थिति में जरूरी ये है कि आप अपनी डाइट में उन चीजों को शामिल करें जो कि हाई बीपी की समस्या को कंट्रोल करने में मदद कर सके। जैसी कि कद्दू के बीज। जी हां, कद्दू के बीजों (pumpkin seeds for high bp) में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो कि बीपी कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। कैसे, जानते हैं विस्तार से।

High BP में कद्दू के बीज-Is pumpkin good for people with high blood pressure

हाई बीपी के मरीजों में असल में ब्लड सेल्स सकड़ी हो जाती हैं। होता ये है कि धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमने की वजह से खून को पास होने का रास्ता कम मिलता है जिससे इसका प्रेशर बढ़ जाता है। ये समस्या दिन पर दिन बढ़ती है। लेकिन, जब आप कद्दू के बीजों का सेवन करते हैं तो ये इस समस्या को करने की कोशिश करता है। दरअसल, कद्दू के बीजों में पोटेशियम (Potassium) की अच्छी मात्रा होती है जो कि ब्लड वेसेल्स को चौड़ा करता है और ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करता है।  

नसों से कोलेस्ट्रॉल को खींचकर बाहर निकालता है ये अजीब सा दिखने वाला फल, इन बीमारियों में भी है फायदेमंद

हाई बीपी में कद्दू के बीज के फायदे-Pumpkin seeds benefits in high bp

हाई बीपी में कद्दू के बीज कई फायदे हैं। पहले तो ये बीज फाइबर और रफेज से भरपूर है जो कि धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल को पिघला कर ब्लड प्रेशर को कम करता है। साथ ही कद्दू के बीजों में मैग्नीशियम की भी अच्छी मात्रा होती है जो कि ब्लड प्रेशर को कम करने और नियंत्रित करने में मदद करती है। इस प्रभाव के कारण स्ट्रोक और हृदय रोग से मृत्यु का जोखिम कम होता है।

high_blood_pressure
Image Source : FREEPIKhigh_blood_pressure

गाजर का जूस इन परेशानियों से दिलाएगा राहत, मिलेंगे गजब के फायदे

हाई बीपी में कद्दू के बीजों का सेवन कैसे करें-How to use pumpkin seeds in high bp

हाई बीपी में कद्दू के बीजों का आप कई प्रकार से सेवन कर सकते हैं। लेकिन, इन बीजों को कच्चा सेवन करें। इसके लिए बीजों को रात भर भिगोकर रख दें और सुबह इसका सेवन करें। दूसरा आप इन बीजों से स्मूदी बना कर इसका सेवन कर सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।