Friday, March 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दियों में गुड़ की चाय पीने के हैं शौकीन तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं कई दिक्कतें

सर्दियों में गुड़ की चाय पीने के हैं शौकीन तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं कई दिक्कतें

Edited by: India TV Health Desk Published : Nov 30, 2021 05:22 pm IST, Updated : Nov 30, 2021 06:41 pm IST

गुड़ की चाय स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहतमंद भी होती है। लेकिन अगर आप इसे बहुत ज्यादा मात्रा में पीते हैं तो ये नुकसानदायक हो सकती है। जानिए कैसे।

jaggery tea - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK.COM गुड़ की चाय 

Highlights

  • सर्दियों में बहुत ज्यादा गुड़ की चाय पीने के नुकसान।
  • ज्यादा गुड़ की चाय पीने से हो सकती है अपच की समस्या।
  • गुड़ की चाय पीने से बढ़ सकता है वजन।

सर्दियों में गरमा गरम चाय पीना सभी को पसंद होता है। इस मौसम में चीनी वाली चाय से ज्यादा लोग गुड़ की चाय पीना पसंद करते हैं। गुड़ सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये शरीर को अंदर से गर्म रखता है। इसमें मौजूद आयरन, खून की कमी को पूरा करने में सहायक होता है। कुछ लोगों को चाय की लत लग जाती है जो सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। अगर ठंड के मौसम में आप जरूरत से ज्यादा गुड़ की चाय पीते हैं तो ये आपके लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसका ज्यादा सेवन करने से नाक से खून आने की समस्या हो सकती है। इसके अलावा वजन बढ़ने का भी खतरा बना रहता है। आइए जानते हैं अधिक मात्रा में गुड़ की चाय का सेवन करने से होने वाली बीमारियों के बारे में।

रोजाना सुबह-सुबह करें इस होममेड जूस का सेवन, बीमारियां पास नहीं फटकेंगी

बहुत ज्यादा गुड़ की चाय का सेवन करने से हो सकती हैं ये बीमारियां- 

बिगड़ सकता है हाजमा 

अगर आप दिन में 4 कप से ज्यादा गुड़ की चाय का सेवन करते हैं तो इससे गैस की शिकायत हो सकती है। साथ ही अगर आप चाय में नए गुड़ का इस्तेमाल करते हैं तो पेट  से जुड़ी समस्या होने की संभावना बढ़ जाती है। 

नाक से खून आने की समस्या

बहुत ज्यादा गुड़ की चाय पीने से आपको नाक से खून निकलने की समस्या हो सकती है क्योंकि इसका तासीर गर्म होता है। 

बढ़ सकता है वजन 

गुड़ में कौलरी अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर आप दिन में कई बार इस चाय का सेवन करते हैं तो वजन बढ़ने का खतरा बना रहता है। 

ब्लड  शुगर बढ़ने का खतरा 

10 ग्राम गुड़ में 9.7 ग्राम शुगर होता है। इसलिए बहुत ज्यादा गुड़ की चाय पीने से शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है। 

कोशिश करें कि ठंड के मौसम में 2-3 कप से ज्यादा चाय ना पिएं। अगर आपको गुड़ की चाय पीने से किसी भी तरह की दिक्कत होती है जो डॉक्टर की सलाह जरूर लें और इससे परहेज करें। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

पढ़ें अन्य जरूरी खबरें- 

भूख न लगने की समस्या से हैं परेशान? तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

इन बीमारियों से जूझ रहे लोग ना खाएं फूल गोभी, बढ़ सकती है और समस्या

कहीं आप भी तो पत्ता गोभी का सेवन करने से पहले नहीं करते ये गलती, सेहत के लिए हो सकती है खतरनाक

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement