1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में कारगर है जामुन, बस ऐसे करें सेवन

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में कारगर है जामुन, बस ऐसे करें सेवन

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 01, 2021 07:11 am IST,  Updated : Jul 01, 2021 11:09 am IST

यूरिक एसिड को किडनी फिल्टर करती है और बॉडी के बाहर निकाल देती है। लेकिन जब किडनी यूरिक एसिड को फिल्टर नहीं कर पाती तो यह शरीर में एकत्रित हो जाता है।

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में कारगार है जामुन, बस ऐसे करें सेवन- India TV Hindi
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में कारगार है जामुन, बस ऐसे करें सेवन Image Source : INDIA TV

हमारी लाइफस्टाइल और खानपान का असर हमारी सेहत पर अच्छा और बुरा पड़ता है। इस बात को हम अच्छी तरह से जानते हैं। इसी तरह हमारे द्वारा खाया गया खाना यूरिक एसिड में बदल जाता है। 

यूरिक एसिड को किडनी फिल्टर करती है और बॉडी के बाहर निकाल देती है। लेकिन जब किडनी यूरिक एसिड को फिल्टर नहीं कर पाती तो यह शरीर में एकत्रित हो जाता है। जिसके कारण एड़ियों में तेज दर्द शुरू हो जाता है। पैरों में सूजन आ जाती है, शुगर हाई हो जाती है, किडनी में स्टोन के साथ किडनी के फेल होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि इसे समय रहते कंट्रोल किया जाए। 

न्यूमोनिया में राहत देंगी किचन की ये चीजें, बुखार टूटेगा और दूर होगी कमजोरी

एक रिसर्च की मानें तो हाई यूरिक एसिड जिंदगी को 11 साल कम कर देता है और किडनी के साथ साथ हार्ट की बीमारियों, डायबिटीज़, स्ट्रोक का रिस्क भी कई गुना बढ़ा देता है। यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं लेकिन आप चाहे तो जामुन का सेवन करके इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

यूरिक एसिड के मरीजों के लिए कैसे कारगर है जामुन

छोटा सा दिखने वाला यह फल डायबिटीज के साथ-साथ कई बीमारियों से निजात दिला देता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन बी 12 के साथ ऐसे एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। 

वजन कम करने के लिए रोज सुबह त्रिफला का इस तरह से करें सेवन, दिखेगा असर

यूरिक एसिड के मरीज ऐसे करें जामुन का सेवन

अगर आप हाई यूरिक एसिड की समस्या से परेशान है तो रोजाना सुबह जामुन का सेवन करे। अगर आपको सर्दी-जुकाम या एसिडिटी की समस्या हो जाती है तो किसी अन्य समय़ पर भी इसका सेवन कर सकते हैं। 

Disclaimer:यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।