1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन कम करने के लिए रोज सुबह त्रिफला का इस तरह से करें सेवन, दिखेगा असर

वजन कम करने के लिए रोज सुबह त्रिफला का इस तरह से करें सेवन, दिखेगा असर

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 29, 2021 08:22 pm IST,  Updated : Jun 29, 2021 08:29 pm IST

अगर आप बढ़े वजन से परेशान हैं और किसी आयुर्वेदिक नुस्खे की तलाश कर रहे हैं तो त्रिफला इसमें आपकी मदद कर सकता है। जानें त्रिफला का किस तरह से सेवन करके वजन को घटाया जा सकता है।

weight loss - India TV Hindi
Weight loss Image Source : INDIA TV

निकली हुई तोंद किसी को भी पसंद नहीं होती। हर कोई चाहता है कि वो एक दिम फिट दिखे। लेकिन खराब लाइफस्टाइल और वर्क फ्रॉम होम की वजह से वजन का का बढ़ना लोगों के लिए एक आम समस्या बन गई है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और किसी आयुर्वेदिक नुस्खे की तलाश कर रहे हैं तो त्रिफला इसमें आपकी मदद कर सकता है। जानें त्रिफला का किस तरह से सेवन करके वजन को घटाया जा सकता है। 

यूरिक एसिड को नैचुरली कंट्रोल कर देगी अलसी, बस ऐसे करें इसका इस्तेमाल

वजन घटाने में असरदार है त्रिफला

त्रिफला एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। ये तीन चीजों से मिलकर बना है। आंवला, हरड़ और बहेड़ा। आंवले में प्रचुर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है। वहीं बहेड़ा शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने का काम करता है जबकि हरड़ एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से युक्त होता है। जो कि कब्ज और किसी भी तरह की एलर्जी को दूर करने में असरदार है।

Triphala
Image Source : INSTAGRAM/DANCINGSHIVAVIENNATriphala

वजन घटाने के लिए 3 तरह से कर सकते हैं त्रिफला का इस्तेमाल

ठंडे पानी के साथ
वजन घटाने के लिए आप त्रिफला का इस्तेमाल पानी के साथ भी कर सकते हैं। इसके लिए बस आप एक गिलास पानी में करीब 2 चम्मच त्रिफला का पाउडर मिलाकर उसे पूरी रात ऐसे ही रख दें। सुबह खाली पेट इस पानी को पी लें। ऐसा करने से आपको कुछ दिनों में असर दिखने लगेगा।

ये 4 आदतें आपको कर सकती हैं बीमार, कमजोर होगी इम्यूनिटी भी

शहद और दाल चीनी के साथ
शहद और दालचीनी मिलाकर भी आप त्रिफला का सेवन वजन घटाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच त्रिफला पाउडर और दालचीनी का एक छोटा सा टुकड़ा मिलाएं और रात भर उसे ऐसे ही रहने दें। सुबह इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर खाली पेट पी लें। कुछ दिनों में आपको असर दिखने लगेगा।

त्रिफला चाय
इसके लिए बस आप एक कप पानी में एक चम्मच त्रिफला पाउडर मिलाकर थोड़ी देर तक उबालें। कुछ देर बाद गैस बंद कर दें और इसे कप में कर लें। ठंडा होने पर इसे पिएं।

 

 

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।