1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. यूरिक एसिड को नैचुरली कंट्रोल कर देगी अलसी, बस ऐसे करें इसका इस्तेमाल

यूरिक एसिड को नैचुरली कंट्रोल कर देगी अलसी, बस ऐसे करें इसका इस्तेमाल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 29, 2021 04:02 pm IST,  Updated : Jun 29, 2021 04:02 pm IST

दवाइयों के अलावा कुछ घरेलू नुस्खे से भी आप यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं। इन घरेलू उपायों में से एक अलसी भी है। जानिए अलसी किस तरह से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में कारगर है। साथ ही इसके सेवन का तरीका भी जानें।

flax seeds or alsi control Uric acid- India TV Hindi
flax seeds or alsi control Uric acid Image Source : INDIA TV

यूरिक एसिड की शरीर में अधिक मात्रा होने पर शरीर अन्य बीमारियों की चपेट में आने लगता है। इसके साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में इसका इफेक्ट दिखने लगता है। जैसे कि जोडो़ं में दर्द होना, उंगलियों में सूजन आना इसके अलावा पैरों और हाथों की उंगलियों में चुभन वाला दर्द होना। ऐसे में दवाइयों के अलावा कुछ घरेलू नुस्खे से भी आप यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं। इन घरेलू उपायों में से एक अलसी भी है। जानिए अलसी किस तरह से यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में कारगर है। साथ ही इसके सेवन का तरीका भी जानें।

Flax seeds
Image Source : INSTAGRAM/NATURALFOODSTRADINGCOflax seeds

 यूरिक एसिड बढ़ा होने पर ना खाएं ये 5 चीजें, हो सकती है और दिक्कत

यूरिक एसिड को इस तरह से कंट्रोल करेंगे अलसी के बीज 

शरीर में यूरिक एसिड की अधिकता को अलसी के बीज से कंट्रोल किया जा सकता है। खास बात है कि अलसी ना केवल यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में कारगर है बल्कि इसके सेवन से कई अन्य फायदे भी होते हैं। जैसे कि डायबिटीज पेशेंट के लिए लाभकारी और वजन कम करने में मददगार।

ऐसे करें अलसी के बीज का इस्तेमाल
यूरिक एसिड की मात्रा को शरीर में नियंत्रित करने के लिए अलसी के बीज का सेवन करना लाभकारी होगा। इसके लिए बस आप रोजाना खाना खाने के आधे घंटे बाद एक चम्मच अलसी के बीज को खाएं। ऐसा करने से आपको कुछ दिनों में फर्क दिखने लगेगा।

Flax seeds
Image Source : INSTAGRAM/MINDFUL_BUSINESSWOMANFlax seeds

अलसी का सेवन करने से अन्य फायदे

थायराइड से राहत दिलाने में असरदार हैं ये 5 चीजें, आज से ही खाना कर दें शुरू

ब्लड शुगर लेवल करेगा कंट्रोल
डायबिटीज पेशेंट को लगातार अपना ब्लड शुगर लेवल चेक करते रहना चाहिए। शुगर लेवल अगर बढ़ा हुआ है तो दवाइयों के अलावा अलसी के बीज भी इसे नियंत्रित करने में कारगर है। अलसी में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो खाने को जल्दी डाइजेस्ट होने से रोकता है। इसके साथ ही शुगर के पेशेंट को होने वाली थकान को भी दूर करने में मदद करता है। डायबिटीज पेशेंट अलसी का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। 

वजन कम करने में असरदार
अलसी के बीज वजन को घटाने में कारगर हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन होता है। अगर आप इन्हें खाएंगे तो ये आपकी भूख को कंट्रोल करने में मदद करेगा। बहुत की कम लोग इस बात को जानते होंगे कि अलसी में मौजूद फाइबर पाचन की प्रक्रिया को धीमा कर देती है। इससे हार्मोन नियंत्रित रहता है जो आपकी भूख को शांत करने का काम करता है। लिहाजा आपका पेट भरा-भरा लगता है और वजन अपने आप घटने लगता है। 

हार्ट के लिए लाभकारी
अलसी में भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। ये धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम करता है जिससे कि दिल हेल्दी रहता है। 

 

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।