1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पीलिया खत्म करना है तो आजमाइए ये देसी नुस्खा, ना खर्चा ना झंझट, खत्म हो जाएगा जॉन्डिस

पीलिया खत्म करना है तो आजमाइए ये देसी नुस्खा, ना खर्चा ना झंझट, खत्म हो जाएगा जॉन्डिस

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 15, 2022 02:25 pm IST,  Updated : Feb 15, 2022 02:25 pm IST

आज हम आपको कुछ देसी नुस्खे बताएंगे जिनकी मदद से आप जॉन्डिस जैसी बीमारी से जल्द छुटकारा पा सकते हैं।

Jaundice- India TV Hindi
Jaundice Image Source : INDIA TV

Highlights

  • पीलिया को खत्म करने में मूली आपकी मदद कर सकती है।
  • साबुत धनिया खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही ये पीलिया में भी आपकी मदद कर सकता है।

जब-जब मौसम बदलता है, तब ये अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। खासकर, कमजोर इम्‍यून‍िटी वालों को बदलते मौसम की वजह से बीमार‍ियां और इंफेक्‍शन होने का खतरा अधिक बना रहता है। इसके चलते हर साल करीब लाखों लोग जॉन्डिस यानी पीलिया की चपेट में आ जाते हैं। इसलिए समय रहते इस बीमारी से बचाव करना बेहद जरूरी है वरना आगे चलकर ये घातक रूप ले सकता है। वहीं, कई बार खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से ये भयानक रूप ले लेता है जिसे ठीक होने में महीने लग जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ देसी नुस्खे बताएंगे जिनकी मदद से आप जॉन्डिस जैसी बीमारी से जल्द से जल्द छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं। 

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए बेहद असरदार है औषधीय गुणों से भरपूर कलौंजी, डाइट में करें शामिल होंगे गजब के फायदे

जॉन्डिस के लक्षण

  • शरीर में खून की कमी होना
  • शरीर पीला हो जाना
  • पाचन तंत्र कमजोर हो जाना
  • आंखों में पीलापन आना
  • यूरिन का रंग पीला होना
  • जी मचलना
  • भूख न लगना
  • चक्कर आना
  • थकावट, कमजोरी महसूस होना
  • वजन  कम होना

पीलिया को दूर करने के देसी नुस्खे 

मुलेठी

सेहत के लिए मुलेठी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम, ग्लिसराइजिक एसिड, प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जोकि पीलिया जैसे बीमारी से लड़ने में कारगर होते हैं। इसके लिए पहले मुलेठी को पीसकर पाउडर बना लें। उसके बाद इस पाउडर में थोड़े से शहद में मिलाकर इसका सेवन करें

नीम का रस
नीम की पत्तियां पीलिया के मरीजों के बेहद असरदार है। इसके लिए नीम के पत्तों को पीसकर रस निकाल लें। उसके नियमित रूप से इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपको फर्क नजर आ सकता है।

सुबह सोकर उठते ही गर्दन में होता है तेज दर्द? इन उपायों को अपनाकर तुरंत पाएं छुटकारा

मूली का रस
पीलिया को खत्म करने में मूली आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए पहले आप मूली के साथ मूली के पत्तों का भी रस निकाल लें। उसके बाद इस रस में काला नमक मिलाकर इसका सेवन करें। इससे पीलिया जल्द खत्म होने में मदद मिलेगी साथ ही आपका पाचन तंत्र सही रहेगा। 

साबुत धनिया
साबुत धनिया खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही ये पीलिया में भी आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए थोड़े से साबुत धनिए को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। फिर सुबह इसे पी जाएं। इससे पीलिया जल्द खत्म होने में मदद मिलती है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।