1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है कमल ककड़ी, डाइट में शामिल कर दमदार बन जाएगा शरीर

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है कमल ककड़ी, डाइट में शामिल कर दमदार बन जाएगा शरीर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 16, 2024 07:24 am IST,  Updated : Aug 16, 2024 07:24 am IST

भारत में कई जगहों पर कमल ककड़ी खाई जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस सब्जी को अपनी डाइट में शामिल करना आपकी सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है?

कमल ककड़ी की सब्जी खाने के फायदे- India TV Hindi
कमल ककड़ी की सब्जी खाने के फायदे Image Source : SOCIAL

आपने भी कभी न कभी कमल ककड़ी की सब्जी जरूर खाई होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कमल ककड़ी को अंग्रेजी में लोटस कुकुंबर कहते हैं। कमल ककड़ी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का इलाज करने में कारगर साबित हो सकती है। इसके अलावा कमल ककड़ी खाकर आप अपनी सेहत को दमदार बना सकते हैं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो इस सब्जी को अपनी डाइट का हिस्सा बना लीजिए। कमल ककड़ी में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी गट हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। इस सब्जी का सेवन कर न केवल आप अपना डाइजेशन सुधार सकते हैं बल्कि पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं से भी खुद का बचाव कर सकते हैं। 

वेट लॉस में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते हुए वेट पर काबू पाना चाहते हैं तो कमल ककड़ी का सेवन करना शुरू कर दीजिए। फाइबर रिच इस सब्जी को खाकर आप अपने वेट को लूज कर सकते हैं। इसके अलावा डायबिटीज को मैनेज करने के लिए भी कमल ककड़ी का सेवन किया जा सकता है। इस तरह के हेल्थ बेनिफिट्स उठाने के लिए सही मात्रा में कमल ककड़ी को कंज्यूम करना बेहद जरूरी है। 

कमल ककड़ी में पाए जाने वाले तत्व

कमल ककड़ी में विटामिन के, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। कमल ककड़ी में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। कमल ककड़ी आपकी स्किन और हेयर हेल्थ के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें) 

ये भी पढ़ें: 

कहीं आप भी स्माइलिंग डिप्रेशन का शिकार तो नहीं? इन लक्षणों को नजरअंदाज करने की गलती न करें

इस पौधे का एक पत्ता कई बीमारियों से कर सकता है बचाव, जानें इसे खाने के दमदार फायदे

विटामिन ई की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें खाने की ये चीजें, मिलेंगे फायदे ही फायदे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।