तनाव या एक्सेस टेंशन से हैं परेशान? स्वामी रामदेव से जानिए इस समस्या से निजात पाने के लिए अचूक उपाय और योगासन
तनाव या एक्सेस टेंशन से हैं परेशान? स्वामी रामदेव से जानिए इस समस्या से निजात पाने के लिए अचूक उपाय और योगासन
Written by: India TV Health Desk
Published : Mar 09, 2022 11:22 am IST,
Updated : Mar 09, 2022 11:22 am IST
स्वामी रामदेव ने बताया है कि कैसे मुश्किल हालात में भी मुस्कुराते हुए जिंदगी को सही तरीके से जिया जा सकता है। स्वामी रामदेव से जानिए।
Image Source : FREEPIK
Swami Ramdev
Highlights
पादहस्तासन डिप्रेशन दूर होता है।
मंडूकासन डायबिटीज को दूर भगाता है।
चक्रासन कमर, रीढ़ की मसल्स को मजबूत बनाता है।
आस-पास घटने वाली हर घटना का सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। कई बार इसे हम सीधे तौर पर महसूस करते हैं तो कई बार पता भी नहीं चलता कि कब इसके गिरफ्त में आ जाते हैं और अपनी सेहत खराब कर लेते हैं। अब सैंकड़ों मील दूर चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध की बात कर लेते हैं। कहीं ना कहीं इसका असर हम सब के रुटीन पर पड़ा है और साथ ही अब अगले 36 घंटे इस एक्साइटमेंट में बीतने वाले हैं कि इलेक्शन काउंटिंग में कौन जीतेगा और किसकी सरकार बनेगी।
दरअसल, तनाव हमारी पर्सनालिटी का हिस्सा है क्योंकि एक्सेस टेंशन का सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है साथ ही स्ट्रेस हॉर्मोन से कॉर्टिसोल का लेवल बढ़ता है जिसकी वजह से सबसे पहले आंखों के नीचे सूजन और ब्लैक स्पॉट्स दिखने लगते हैं। इसके अलावे इंस्टेंट निगेटिव इमोशन का असर भी गुस्से और चिड़चिडेपन की शक्ल में दिखाई देता है। वहीं लंबे वक्त तक स्ट्रेस, हार्ट डिजीज का रिस्क बढ़ाता है। मतलब ये कि चुनाव आते-जाते रहेंगे कभी जीत होगी तो कभी हार लेकिन नतीजों का असर सेहत पर मत होने दीजिए।
ऐसे में स्वामी रामदेव ने बताया है कि कैसे मुश्किल हालात में भी मुस्कुराते हुए जिंदगी को सही तरीके से जिया जा सकता है। योग ना सिर्फ शारीरिक मजबूत देता है, बल्कि दिमागी तौर पर भी हमें पावरफुल बनाता है। ताकतवर बनाता है। इसे कैसे मुमकिन करना है, ये स्वामी रामदेव से जानिए।