1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Leather Sofa vs Fabric Sofa: अच्छी सेहत के लिए लेदर या फेब्रिक दोनों में से कौन सा सोफा होता है बढ़िया?

Leather Sofa vs Fabric Sofa: अच्छी सेहत के लिए लेदर या फेब्रिक दोनों में से कौन सा सोफा होता है बढ़िया?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 09, 2025 10:08 pm IST,  Updated : Sep 09, 2025 10:08 pm IST

लेदर और फैब्रिक, दोनों ही अपनी-अपनी खूबियों और कमियों के साथ आते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए लेदर और फैब्रिक सोफे में से कौन सा आपके लिए बेहतर रहेगा।

लेदर सोफा फैब्रिक सोफा- India TV Hindi
लेदर सोफा फैब्रिक सोफा Image Source : FREEPIK

सोफा ऐसी चीज है जिसका सीधा कनेक्शन आपकी सेहत से जुड़ा होता है। क्या आपने कभी सोचा है कि जिस सोफे पर आप घंटों बैठते हैं, वह आपके एलर्जी, त्वचा की समस्याओं या पीठ दर्द का कारण हो सकता है? जी हाँ, आपके सोफे का चुनाव, खासकर उसके मटेरियल (लेदर या फैब्रिक) का चुनाव आपकी सेहत को सीधे तौर पर प्रभावित करता है। ऐसे में यह जानना बेहद ज़रूरी है कि आपकी सेहत और जीवनशैली के लिए कौन सा मटेरियल सबसे बढ़िया है

फैब्रिक सोफा की खासियत 

फैब्रिक सोफा हवादार होता है। इससे यह ज्यादा ठंडा रहता है जो बैठने वाले के लिए अधिक आरामदायक होता है। लेदर की तुलना में, फैब्रिक पर धूल, मिट्टी और पालतू जानवरों के रोएं कम जमता है। फैब्रिक सोफे पर दाग और धब्बे आसानी से लग जाते हैं और उन्हें हटाना भी मुश्किल होता है। फैब्रिक की बुनाई के कारण धूल, मिट्टी और पालतू जानवरों के बाल अंदर फंस सकते हैं, जिससे एलर्जी हो सकती है। हालाँकि, यह वैक्यूम क्लीनर से साफ किया जा सकता है।

लेदर सोफा की खासियत 

लेदर सोफे को गीले कपड़े से पोंछकर आसानी से साफ किया जा सकता है। इस पर धूल, मिट्टी या पालतू जानवरों के रोएं नहीं चिपकते। लेदर में धूल के कण या अन्य एलर्जी पैदा करने वाले तत्व अंदर नहीं जा पाते। यह एलर्जी से पीड़ित लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है। लेदर की अच्छी देखभाल की जाए तो यह फैब्रिक की तुलना में लंबे समय तक चलता है। लेदर हवादार नहीं होता है, जिससे यह चिपचिपा लग सकता है, खासकर गर्म मौसम में। फैब्रिक सोफे की तुलना में लेदर सोफा काफी महंगा होता है।

क्या है ज़्यादा फायदेमंद?

आपकी सेहत के लिए, लेदर सोफा एक बेहतर विकल्प माना जा सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यह धूल और एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को अंदर नहीं जाने देता, जिससे घर की हवा की गुणवत्ता अच्छी बनी रहती है। यह उन लोगों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है जिन्हें अस्थमा या धूल से एलर्जी की समस्या है। इसके अलावा, साफ-सफाई में आसान होने के कारण लेदर सोफा हमेशा साफ रहता है। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।