1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. होंठों के रंग से मिलता है बीमारी का संकेत, जानें लाल, जामुनी, सफेद, काले रंग की वजह

होंठों के रंग से मिलता है बीमारी का संकेत, जानें लाल, जामुनी, सफेद, काले रंग की वजह

 Published : Sep 01, 2023 11:30 am IST,  Updated : Sep 01, 2023 11:30 am IST

होंठ का रंग गुलाबी हर कोई चाहता है लेकिन क्या आपको पता है कि होंठ के अलग-अलग रंग का कारण क्या है। आइए जानते हैं होंठों का रंग बदलता क्यों है।

your lip colour say about your health- India TV Hindi
your lip colour say about your health Image Source : FREEPIK

शरीर किसी भी समस्या की निशानी पहले से दिखाने लगता है, जिसे समय से अगर आप जान जाएं तो इसका इलाज कर सकते हैं। यहां हम होंठ के रंग की बात करने वाले हैं, बचपन में ज्यादातर लोगों के होंठों का रंग गुलाबी होता है लेकिन समय के साथ इनका रंग लाल, जामुनी, सफेद और काला भी होने लगता है। होंठों के रंग का बदलना कई बातों का संकेत देता है। आइए जानते हैं होंठ का रंग शरीर की किस गड़बड़ी को बताता है।

आपके होठों के रंग का क्या मतलब है? (What your lip colour says about you)

लाल होंठ (red lips)

होंठ अगर गुलाबी दिखने के बजाय ज्यादा लाल दिखें तो समझ जाइए कि आपको लिवर संबंधी कोई समस्या है। लीवर कमजोर होने पर होंठ का रंग लाल दिखने लगता है। इसके अलावा किसी एलर्जी के कारण भी होंठ का रंग लाल हो सकता है।

पीले और सफेद होंठ (yellow and white lips)

अगर आपके होंठों का रंग पीला या सफेद सा दिखने लगा है तो इसका कारण एनीमिया हो सकता है। शरीर में खून की कमी होने पर होंठ सफेद दिखने लगते हैं। इसके अलावा ब्लड में बिलुरुबिन की मात्रा बढ़ने से होंठ का रंग पीला दिखने लगता है। कई बार वायरल इंफेक्शन के कारण भी होंठ पीले दिखते हैं।

काले होंठ (black lips)

काले होंठ ज्यादातर ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण होते हैं, इसके अलावा जो लोग सिगरेट पीते हैं उनके होंठों का रंग भी धीरे-धीरे काला दिखने लगता है।

जामुनी होंठ

कई बार ज्यादा ठंड लगने पर होंठों का रंग जामुनी हो जाता है। दिल या फेफड़ों से संबंधित कोई बीमारी होने पर भी होंठों का रंग जामुनी दिखने लगता है। इसके अलावा अगर आपका पेट सही नहीं रहता है और पाचन की दिक्कत होती है तो ऐसे में भी होंठों का रंग जामुनी दिखने लगता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: वायरल बुखार में दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

दिल की नसें ब्लॉक होने पर दिखते हैं ये लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

क्या आपको भी है नाखून चबाने की आदत? तो ये 3 टिप्स छुड़वा सकते हैं आपकी ये bad habit

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।