1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन बीमारियों में मखाना करता है ज़हर की तरह काम, जानें किन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए सेवन?

इन बीमारियों में मखाना करता है ज़हर की तरह काम, जानें किन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए सेवन?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 01, 2024 06:43 pm IST,  Updated : Jun 01, 2024 06:43 pm IST

मखाना का सेवन कुछ लोगों के लिए ज़हर समान है। जी हां, इन लोगों के लिए मखाना का फाइबर नुकसानदेह है जिसे पचाना थोड़ा मुश्किल होता है और ये कई बीमारियों का कारण बन सकता है और इन्हें मखाना खाने के नुकसानों को उठाना पड़ सकता है।

मखाने खाने के नुकसान- India TV Hindi
मखाने खाने के नुकसान Image Source : SOCIAL

स्वाद में लाजवाब मखाने को अमृत समान माना गया है। चाहे इन्हें भूनकर खाएं चाहे सादा। इनका स्वाद बेहद लाजवाब लगता है। कोई इन्हें पेट भरने के लिए खाता है तो कोई वजन घटाने के लिए। पोषक तत्वों से भरपूर मखाने में प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही ये ग्लूटन फ्री भी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं मखाना का सेवन कुछ लोगों के लिए ज़हर समान है।  जी हां, इन लोगों के लिए मखाना का फाइबर नुकसानदेह है जिसे पचाना थोड़ा मुश्किल होता है और ये कई बीमारियों का कारण बन सकता है और इन्हें मखाना खाने के नुकसानों को उठाना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं कैसे?

मखाना कब नहीं खाना चाहिए? (Who should avoid makhana)

  • अगर आपका पेट है कमजोर- अगर आपका पेट कमजोर हैं तो आपको मखाना खाने से बचना चाहिए। दरअसल, ये मखाना पेट के लिए भारी है और इसे पचाना आसान नहीं होता है। इसके फाइबर को पचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी की जरुरत होती है और जब आप इसे खाते हैं तो ये पेट का पानी सोखने लगता है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में इसका सेवन कब्ज की समस्या का कारण बन सकता है। इसके अलावा पेट दर्द और ब्लोटिंग आदि भी हो सकती है। इसलिए, कमजोर पाचन तंत्र वाले मखाना खाने से बचें। 

  •  किडनी स्टोन की दिक्कत: किडनी स्टोन की दिक्कत में मखाना खाना, कई समस्याओं का कारण बन सकता है। दरअसल, किडनी स्टोन की दिक्कत शरीर में कैल्शियम की अधिकता होने की वजह से होती है और और ऐसे में कैल्शियम से भरपूर मखाने का सेवन, इस समस्या को और तेजी से बढ़ा सकता है। इसलिए अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या है तो मखाना खाने से बचें। 

  • डायरिया: डायरिया होने पर भी मखाने का सेवन सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। दरअसल, मखाना फाइबर से भरपूर फूड है और फाइबर मल त्याग को बढ़ावा देता है। इसलिए अगर आपको दस्त की समस्या है तो,  मखाना खाने से आपकी समस्या कई गुना बढ़ सकती है। इसलिए इस स्थिति में मखाना खाने से बचने की कोशिश करें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।