1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मूली के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना शरीर में फैल जाएगा जहर, तबियत हो जाएगी खराब

मूली के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें, वरना शरीर में फैल जाएगा जहर, तबियत हो जाएगी खराब

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 06, 2025 08:52 pm IST,  Updated : Nov 06, 2025 08:52 pm IST

मूली का गलत तरीके से सेवन करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। जानें मूली का सेवन किन चीजों के साथ नहीं करना चाहिए।

मूली के साथ क्या नहीं खाना चाहिए?- India TV Hindi
मूली के साथ क्या नहीं खाना चाहिए? Image Source : UNSPLASH

सर्दियाँ शुरू हो गई हैं और बाजार में मूली बिकने लगा है। मूली में फॉलिक एसिड, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही मूली में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी मौजूद होते हैं जो कई बीमारियों से बचाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूली को अगर आपने इन कुछ चीज़ों के साथ मिलकर खाया तो ये फायदे की जगह आपको नुकसान पहुंचा सकती है। दरअसल आयुर्वेद में कुछ चीजों के साथ इसे न खाने की सलाह दी गई है। चलिए बताते हैं कि मूली को आपको किन चीज़ों के साथ नहीं खाना चाहिए? 

इन चीज़ों के साथ न करें मूली का सेवन:

  • खीरे के साथ न करें मूली का इस्तेमाल: लोग सलाद में कई बार खीरे के साथ मूली भी काट लेते हैं। लेकिन ये कॉम्बिनेशन फायदे की जगह शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।  इसलिए सलाद में खीरा या मूली में से कोई एक ही चीज खाएं। 

  • मूली खाने के बाद दूध न पियें: अगर आपने अपने लंच या डिनर में मूली का सलाद या सब्जी खाया है तो उसके बाद आप दूध न पियें। दूध और मूली को हमेशा एक दूसरे से दूर ही रखना चाहिए। अगर अपने मूली खाने के बाद दूध का इस्तेमाल किया तो इससे  पर रैशेस आ सकते हैं और आपकी स्किन खराब हो सकती है। साथ ही ये भी ध्यान रहे कि मूली के पराठे या सब्जी खाने के साथ भी दूध का सेवन न करें

  • संतरों खाने के बाद मूली का सेवन नहीं करें: संतरा खाने के बाद कभी भी मूली न खाएं। इन दोनों का मेल जहर के समान है। अगर आपने इनका सेवन एक साथ या तुरंत बाद कर लिया तो आपको पेट से जुड़ी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संतरा खाने के 10 घंटे बाद ही मूली कसा सेवन करें।

  • चाय पीने के बाद मूली खाना: यह संयोजन बेहद खतरनाक है क्योंकि इससे कब्ज और एसिडिटी हो सकती है। मूली या मूली की प्रकृति ठंडी होती है और चाय की प्रकृति गर्म होती है और ये दोनों एक दूसरे के बिल्कुल विपरीत हैं।

  • मूली खाने के बाद तुरंत न पियें पानी: मूली खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि मूली और पानी के संयोजन से खांसी या गले में खराश जैसी समस्या हो सकती है, क्योंकि यह शरीर के पाचन और श्वसन तंत्र को प्रभावित कर सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।