1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जानें इस मौसम में किन चीज़ों का सेवन आपके पेट के लिए हो सकता है नुकसानदायक, खाने से तुरंत करें तौबा

जानें इस मौसम में किन चीज़ों का सेवन आपके पेट के लिए हो सकता है नुकसानदायक, खाने से तुरंत करें तौबा

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 08, 2024 05:07 pm IST,  Updated : Apr 08, 2024 05:11 pm IST

​गर्मी के मौसम में अपनी सेहत का बेहतरीन ख्याल रखने के लिए लोगों को इन कुछ चीज़ों का कम से कम या न के बराबर सेवन करना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं वो कौन से फूड्स हैं?

Foods To Avoid In Hot Weather- India TV Hindi
Foods To Avoid In Hot Weather Image Source : SOCIAL

गर्मी के मौसम में लोगों को अपने खानपान पर ख़ास ध्यान देना चाहिए। खान पान में ज़रा सी लपरवाही आपकी तबियत खराब कर कस्ती है। दरअसल, इस मौसम में गर्मी इतनी ज़्यादा होती है कि उस वजह से जल्दी कोई चीज़ पचती नहीं है। कुछ भी खाने से लोगों को पेट से जोड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं जैसे- दस्त, उल्टी, पेट में मरोड़, और सिर दर्द की समस्या हो सकती है। अगर आप इस मौसम में अपने खाने-पीने का ख्याल नहीं रखेंगे, तो आपको टाइफॉइड भी हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं इस मौसम में आपको कीच चीज़ो का भूलकर भी सेवन नहीं करना चाहिए।

इन चीज़ों का भूलकर भी न करें सेवन:

  • ज़्यादा तेल मसाला वाला खाना: अगर आपको बहुत ज्यादा तेल-मसाला वाला खाना पसंद है तो आप सावधान हो जाएँ। दरअसल,  गर्मियों के मौसम में मसालेदार भोजन का सेवन आपकी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है। ज़्यादा तेल मसाला का सेवन करने से आपकी पाचन क्रिया खराब हो सकती है। मसाले वाले खाने में अदरक, जीरा, काली मिर्च और दालचीनी का इस्तेमाल होने से पेट में गर्मी बढ़ जाती है। मसाले वाले भोजन का ज़्यादा इस्तेमाल करने से कोलेस्ट्रॉल लेवल तेजी से बढ़ता है। ऐसे में इनके लगातार सेवन से आपका पेट खराब होगा और फूड प्वॉइजनिंग भी हो सकती है। इसलिए इस मौसम में आपको ज़्यादा ऑइली फूड्स और जंक फूड्स का सेवन कम से कम करना चाहिए।

  • चाय और कॉफी: लोग अपने दिन की शुरुआत चाय कॉफी से करते हैं।  दिनभर में एक बार चाय कॉफी का सेवन नॉर्मल है लेकिन अगर आप इसका इस्तेमाल दिनभर में कई बार करते हैं तो इससे आपके पेट में गर्मी पैदा होती हैं। बता दें, कॉफी में मौजूद कैफीन और शक्कर शरीर के पानी को सोख लेता है। ऐसे में अपने आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए इन पेय से दूरी बनाएं। 

  • मांस-मछली का सेवन: गर्मी के मौसम में मांस मछली का सेवन आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है। मांसाहारी भोजन शरीर में गर्मी पैदा करती है, इसलिए  रेड मीट, तंदूरी चिकन, ग्रेवी वाली मछली, या फिर सीफूड का सेवन कम से काम करें। इसके ज़्याद सेवन से पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है।

  • सॉस का इस्तेमाल: आपको गर्मी के मौसम में सॉस का इस्तेमाल बेहद कम करना चाहिए। दरअसल, सॉस में मोनोसोडियम ग्लूटामेट पाया जाता है, जो सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है।  सॉस खाने से बेहतर है आप घर में  पुदीना, धनिया पत्ती, लहसुन, आंवला, हरी मिर्च से बनी चटनी खाएं।

  • आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक: गर्मी के मौसम में बॉडी को ठंडक पाने के लिए लोग तुरंत आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक का सेवन करते हैं। ये ठंडी चीज़ें बॉडी वॉर्मिंग फूड हैं।  लेकिन इनका ज़्यादा सेवन दिल की बीमारी को बढ़ाते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।