1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पेट में गैस बनने की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं किचन के ये मसाले, जानें कैसे करें सेवन?

पेट में गैस बनने की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं किचन के ये मसाले, जानें कैसे करें सेवन?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 07, 2024 01:25 pm IST,  Updated : Apr 07, 2024 01:25 pm IST

पेट में गैस बनना वैसे तो आम बात है लेकिन ये खतरनाक भी हो सकता है। कई बार गैस बनने के कारण सीने में या फिर शरीर के अन्य हिस्से में दर्द होने लगता है।

spices for gas formation- India TV Hindi
spices for gas formation Image Source : SOCIAL

पेट में गैस बनने के पीछे की सबसे बड़ी वजह है आपका गलत और असमय खानपान। यूँ तो इस समस्या से काफी लोग पीड़ित होते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं पेट में गैस बनना आपकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। दरअसल, अगर आपके पेट में गैस बन जाए तो इस वजह से आपको बहुत भयंकर सिर दर्द हो सकता  है, साथ ही ज़्यादा गैस बनने पर सीने में जलन होने लगती है, इसके बाद उलटी और दस्त की परेशान हो सकती है। गैस बनने से लोगों का पेट फूलने लगता है और डाइजेशन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं पैदा होने लगती हैं। अगर आपको भी बहुत ज़्यादा गैस बनती है तो इस समस्या को बिल्कुल भी हल्के में ना लें। ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आपको भी गैस की समस्या है तो आप इन मसालों का सेवन करें। किचन में पाय जानेवाले ये मसाले आपके पेट में गैस की समस्या और पेट के दर्द को ठीक करने में ेभड़ कारगर हैं।

पेट के गैस के लिए इन मसालों का करें सेवन:

  • हींग: हींग, खाने का स्वाद तो बढ़ाता ही है। साथ ही ये गैस की समस्या को दूर करने में भी कारगर होता है। इसके लिए आप एक गिलास गरम पानी में हींग मिलाकर पिएं। ऐसा करने से गैस की समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है। दिन में करीब 2-3 तीन बार हींग का पानी पीना अच्छा रहेगा। 
  • काली मिर्च : किचन में मौजूद काली मिर्च भी गैस की समस्या को दूर करती है। काली मिर्च का सेवन करने से ना केवल गैस की समस्या में राहत मिलती है, बल्कि इससे पाचन भी सही रहता है। पेट में गैस होने पर आप दूध में काली मिर्च पाउडर मिलाकर पी सकते हैं। 
  • दालचीनी: दालचीनी का सेवन करने से गैस की समस्या दूर रहती है। इसके लिए आप दालचीनी को पानी में उबाल लें और फिर उसे ठंडा करके पिएं। रोज सुबह खाली पेट दालचीनी के पानी का सेवन करने से आराम मिल सकता है। अगर आपको इसका स्वाद अच्छा ना लगे तो आप इसमें शहद भी डाल सकते हैं। 
  • लहसुन: लहसुन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। गैस की समस्या में भी लहसुन खाने से काफी फायदा मिलता है। पेट में गैस होने पर आप लहसुन को जीरा, खड़ा धनिया के साथ उबाल लें। रोजाना दिन में दो बार इसका सेवन करें। ऐसा करने से गैस की समस्या को दूर किया जा सकता है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।