1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सबसे ज्यादा प्रोटीन वाली दाल कौन-सी है? डाइट में करें शामिल, शरीर रहेगा फिट और एनर्जेटिक

सबसे ज्यादा प्रोटीन वाली दाल कौन-सी है? डाइट में करें शामिल, शरीर रहेगा फिट और एनर्जेटिक

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 22, 2026 04:28 pm IST,  Updated : Mar 22, 2026 04:28 pm IST

Which Lentil Has The Highest Protein Content: ​सभी दालें पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, लेकिन कुछ दालें प्रोटीन के मामले में दूसरों से आगे हैं। चलिए जानते हैं वे दालें कौन सी हैं और उनक सेवन कैसे करें?

सबसे ज्यादा प्रोटीन कौन सी दाल में होता है- India TV Hindi
सबसे ज्यादा प्रोटीन कौन सी दाल में होता है Image Source : UNSPLASH

शरीर को मजबूत बनाने, मसल्स को सही तरीके से काम करने और दिनभर एनर्जी बनाए रखने के लिए प्रोटीन का सेवन बेहद ज़रूरी होता है। रोजाना खाने में सीतेमाल होने वाले दालें भी प्रोटीन का सबसे  बेहतरीन स्रोत होती हैं। लेकिन अक्सर यह सवाल उठता है कि आखिर कौन-सी दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है और किन दालों को रोज़ाना डाइट में शामिल करना चाहिए। चलिए हम आपको बताते हैं

किस दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन होता है?

  • कुल्थी दाल: कुल्थी दाल प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है जिसमें 100 ग्राम सूखी कच्ची दाल में लगभग 22 से 24 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। यह प्रोटीन के अलावा फाइबर, आयरन और कैल्शियम से भी भरपूर होती है, जो वजन घटाने और किडनी की पथरी के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है।

  • उड़द दाल: उड़द दाल प्रोटीन का सबसे समृद्ध स्रोत है। इसमें लगभग 25 ग्राम प्रोटीन प्रति 100 ग्राम पाया जाता है, जो मसल्स को मजबूत बनाने और शरीर को ताकत देने में मदद करता है।

  • मसूर दाल और मूंग दाल: इसके अलावा मसूर दाल और मूंग दाल भी प्रोटीन से भरपूर होती हैं। ये दोनों दालें हल्की होती हैं और आसानी से पच जाती हैं, इसलिए इन्हें रोज़ाना खाने में शामिल करना फायदेमंद रहता है।

  • अरहर दाल: अरहर दाल प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है, जिसमें लगभग 20-25% प्रोटीन होता है। यह फाइबर, आयरन, फोलेट और मैग्नीशियम से भी भरपूर है। इसके नियमित सेवन से पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है।

कितनी दाल का सेवन करना चाहिए?

रोज़ाना कम से कम एक कटोरी दाल का सेवन करना चाहिए। आप चाहें तो अलग-अलग दालों को मिलाकर मिक्स दाल बना सकते हैं, जिससे शरीर को विभिन्न पोषक तत्व मिलते हैं। इसके अलावा दाल को अंकुरित रूप में खाना भी बेहद फायदेमंद होता है, क्योंकि इससे प्रोटीन की गुणवत्ता और पाचन क्षमता दोनों बढ़ जाती हैं। अगर आप अपने शरीर को फिट, स्ट्रॉन्ग और एनर्जेटिक रखना चाहते हैं, तो दालों को अपनी रोज़ाना की डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। सही दाल का चुनाव और संतुलित मात्रा में सेवन आपको लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने में मदद करेगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।