Monday, March 09, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मजबूत हड्डियों के लिए विटामिन डी के साथ इस मिनरल की भी होती है सख्त ज़रूरत, ये कॉम्बिनेशन Bones को बनाता है फौलादी

मजबूत हड्डियों के लिए विटामिन डी के साथ इस मिनरल की भी होती है सख्त ज़रूरत, ये कॉम्बिनेशन Bones को बनाता है फौलादी

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam Published : Oct 14, 2025 02:01 pm IST, Updated : Oct 14, 2025 02:01 pm IST

अगर आप अकेले विटामिन डी ले रहे हैं और सोच रहे हैं कि इससे आपकी हड्डियां हेल्दी रहेंगी तो आप गलत हैं। क्योंकि हड्डियों के लिए इन दोनों का कॉम्बिनेशन बेहद जरूरी है।

विटामिन डी के साथ कैल्शियम- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK विटामिन डी के साथ कैल्शियम

आजकल लोगों में हड्डियों से जुड़ी समस्याएं ज्यादा रहती हैं।  कोई जोड़ों में दर्द से परेशान रहता है तो किसी के घुटने में सूजन है। ये सब हड्डियों की कमजोरी की वजह से है जिससे बचने के लिए जरूरी है कि आप हड्डियों का घनत्व बढ़ाएं। इस बोन डेंसिटी को बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आप विटामिन डी का सेवन करें। लेकिन, अकेले विटामिन डी का सेवन आपकी हड्डियों के लिए काफी नहीं है। जरूरी ये है कि आप इसके साथ कैल्शियम का भी इस्तेमाल करें जो कि हड्डि्यों के लिए बेहद जरूरी कॉम्बिनेशन है।

विटामिन डी के साथ कैल्शियम क्यों है ज़रूरी?

मजबूत हड्डियों के लिए कैल्शियम इसलिए ज़रूरी है क्योंकि विटामिन डी शरीर कैल्शियम को सही से अवशोषित करता है। इसलिए हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए दोनों का पर्याप्त मात्रा में सेवन आवश्यक है। अगर शरीर में पर्याप्त विटामिन डी नहीं है, तो कैल्शियम ठीक से अवशोषित नहीं हो पाता है, जिससे हड्डियाँ कमजोर हो सकती हैं।

कैल्शियम और विटामिन डी एक साथ कैसे काम करते हैं?

विटामिन डी शरीर को कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है, जो हड्डियों के घनत्व के लिए ज़रूरी खनिज है। अगर आपके शरीर को आहार से पर्याप्त कैल्शियम नहीं मिलता, तो यह आपकी हड्डियों से इस खनिज को छीन सकता है, जिससे वे कमज़ोर हो जाती हैं।

ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया से बचाता है

ऑस्टियोपोरोसिस और गठिया दोनों से ही आप बचाव चाहते हैं तो विटामिन डी को कैल्शियम के साथ लें। तो, आपको करना ये है कि संतरा जैसे खट्टे फलों को खाना है और साथ में आप विटामिन डी से भरपूर मशरूम का भी सेवन कर सकते हैं। साथ ही आप दूसरे फल और सब्जियों का भी सेवन कर सकते हैं जिसमें कि विटामिन और विटामिन सी हो।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement