1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Uric Acid: यूरिक एसिड से हैं परेशान? तो लौकी का सूप खत्म कर सकता है जोड़ों का दर्द, यूं करें सेवन

Uric Acid: यूरिक एसिड से हैं परेशान? तो लौकी का सूप खत्म कर सकता है जोड़ों का दर्द, यूं करें सेवन

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Sep 17, 2022 08:29 pm IST,  Updated : Sep 17, 2022 08:31 pm IST

Lauki Soup For Uric Acid: आइए जानते हैं लौकी का सूप किस तरह से यूरिक एसिड की मात्रा को शरीर में नियंत्रित करती है साथ ही जानिए किस तरह से इसका सेवन करना आपके लिए लाभदायक होगा।

Lauki Soup For Uric Acid- India TV Hindi
Lauki Soup For Uric Acid Image Source : FREEPIK

Lauki Soup For Uric Acid: यूरिक एसिड के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। जिसकी मुख्य वजह खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान है। यूरिक एसिड एक ऐसी बीमारी है जो शरीर में तब बनता है जब बॉडी में प्यूरीन नाम के केमिकल को टुकड़ों में तोड़ता है। वहीं, जब किडनी अपनी फिल्टर करने की क्षमता को कम कर देती है तो शरीर में यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता है। इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है क्योंकि अगर इसे कंट्रोल न किया जाए तो आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।

आप चाहें तो दवाओं के अलावा कुछ घरेलू नुस्खों को भी अपनाकर बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल कर सकते हैं। ये घरेलू नुस्खा लौकी के सूप का है। तो आइए जानते हैं लौकी किस तरह से यूरिक एसिड की मात्रा को शरीर में नियंत्रित करती है साथ ही जानिए किस तरह से इसका सेवन करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। 

लौकी का सूप यूरिक एसिड करेगा कंट्रोल 

लौकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें विटामिन सी, बी और आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो शरीर के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से लिवर, किडनी जैसी बीमारियां दूर रहती हैं। साथ ही लौकी शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करती है। 

जानिए लौकी का सूप बनाने का आसान तरीका

  • सबसे पहले लौकी को पानी से अच्छे से धो लें। 
  • उसके बाद लौकी को छिलकर इसे महीन काट लें।
  • अब कूकर में लौकी, थोड़ा पानी और नमक डाल दें। 
  • इसके बाद कूकर को बंद कर दें और 5-6 सीटी लगने दें।
  • जब सीटी निकल जाए तो लौकी को हल्का सा मैश कर दें। 
  • अब एक पैन में एक चम्मच देसी घी डालें। 
  • इसके बाद इसमें आधा चम्मच जीरा डाल दें। 
  • उसके बाद तुरंत इसमें उबली हुई लौकी डाल दें। 
  • अब इसमें बाद स्वादानुसार नमक डालकर करीब 2 मिनट तक पकाएं। 
  • आप चाहें तो स्वाद के लिए इसमें थोड़ी सी काली मिर्च भी डाल सकते हैं। 
  • लीजिए तैयार हो गया आपका लौकी का सूप।

Disclaimer: यह जानकारी सामान्य ज्ञान के आधार पर लिखी गई है  इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

ये भी पढ़ें - 

Yoga Tips: कोरोना के बाद देश में हेल्थ क्राइसिस जैसे हालात, स्वामी रामदेव से जानिए स्वस्थ रहने के उपाय

Uric Acid: यूरिक एसिड के मरीज कभी भी न करें बैंगन सहित इन सब्जियों का सेवन, बढ़ सकती है समस्या

Yoga Tips: मोबाइल की लत बच्चों को बना रही बीमार, स्वामी रामदेव से जानिए योग और आयुर्वेदिक उपाय

Thyroid: थायराइड की वजह से अगर आप भी होते जा रहे हैं मोटे, तो अपनी डाइट में करें इन फूड्स को शामिल और देखें बदलाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।