1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सावधान ! कहीं आपका बच्चा खतरे में तो नहीं, गिरफ्त में हैं 50 करोड़ लोग, जानिए कितना घातक लिवर का रोग?

सावधान ! कहीं आपका बच्चा खतरे में तो नहीं, गिरफ्त में हैं 50 करोड़ लोग, जानिए कितना घातक लिवर का रोग?

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jun 25, 2024 10:03 am IST,  Updated : Jun 25, 2024 10:03 am IST

Liver Problem In Kids: आजकल बच्चे घंटों फोन और टीवी के सामने बिताने लगे हैं। बाहर खेलने के लिए कह दो तो धूप और गर्मी का बहाना बनाने लगते हैं। बच्चों की आदत सेहत की दुश्मन बन रही है। बैठे रहने से बच्चों को लिवर संबंधी परेशानियां बढ़ रही हैं। जानिए लिवर को कैसे स्वस्थ रखें?

बच्चों में लिवर की बीमारी- India TV Hindi
बच्चों में लिवर की बीमारी Image Source : FREEPIK
हमारा बचपन भी क्या बचपन था, अजब गजब खेल खेलना, पिट्ठू, खो-खो खेलना, कागज से एरोप्लेन बनाना, पतंग उड़ाना, पेड़ों पर झूला, झूलते नीला आसमां देखना...सच में बचपन के खेल बड़े रंगीले थे, लेकिन आजकल के बच्चों को तो इन खेलों के बारे में पता भी नहीं है। उन्हें तो पबजी, फ्री फायर, सबवे सर्फर, कैंडी क्रश जैसे गेम्स के बारे में पता होगा। क्योंकि बच्चे इन्हीं सब में अटके रहते हैं। इसी वजह से इतनी छोटी उम्र में उनकी सेहत भी खराब हो रही है। बच्चों की आउटडोर गेम्स से दूरी कैसे सेहत को बिगाड़ रही है, लेकिन फिनलैंड के वैज्ञानिकों ने जो स्टडी की है वो काफी डराने वाली है।
 
रिसर्च के मुताबिक जो बच्चे दिन में 6 घंटे बिना फिज़िकल एक्टिविटी के रहते हैं। उनमें फैटी लिवर का खतरा बढ़ जाता है। जो यंग एज तक सीरियस कंडीशन में पहुंच सकता है। जबकि जो बच्चे खेलकूद करते हैं, उनमें इस बीमारी का खतरा 33% तक घट जाता है। इसलिए सभी पेरेंट्स को अपने बच्चों को बाहर नेचर में खिलाना चाहिए। जर्नल ऑफ क्लिनिकल एंड एक्सपेरिमेंटल हेपेटोलॉजी में छपी रिपोर्ट के मुताबिक भारत में हर तीसरा बच्चा फैटी लिवर का शिकार है।

बच्चों में बढ़ रही है लिवर की बीमारी

फैटी लिवर की बीमारी बच्चों के साथ साथ बड़ों में भी इस कदर बढ़ रहा है कि शुगर और ओबेसिटी के बाद अब भारत फैटी लिवर की कैपिटल बनने के कगार पर है।जब लोग उल्टा सीधा खाएंगे और फिर उसे पचाने के लिए पसीना ना बहाकर सारी मेहनत सिर्फ पाचन तंत्र से कराएंगे तो जिगर पर तो फैट चढ़ेगा ही ना। इसलिए लिवर पर बढ़ते इस खतरे को समझे और वक्त रहते इस बीमारी को अटेंशन ना दी तो लिवर सिरोसिस, फाइब्रोसिस, कैंसर तक की नौबत आ सकती है। योगगुरु स्वामी रामदेव से जानते है कैसे आयुर्वेद और योग से लिवर को फिट रखा जा सकता है।
 

भारत में फैटी लिवर 

कुल मामले- 38% 
बच्चे- 35%

फैटी लिवर

नॉन एल्कोहोलिक फैटी लिवर
एल्कोहोलिक फैटी लिवर

लिवर प्रॉब्लम्स की वजह क्या हैं?

तला-भुना खाना
मसालेदार खाना
फैटी फूड्स 
जंक फूड 
रिफाइंड शुगर 
अल्कोहल

फैटी लिवर बीमारी

हाई कोलेस्ट्रॉल
मोटापा
डायबिटीज़
थायराइड
स्लीप एप्निया
इनडायजेशन

लिवर का काम

एंजाइम्स बनाना
ब्लड फिल्टर करना
टॉक्सिंस निकालना
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
डाइजेशन
प्रोटीन बनाना
इम्यूनिटी बढ़ाना

लिवर रहेगा हेल्दी इन चीजों से बचें

सेचुरेटेड फैट
ज्यादा नमक
ज्यादा मीठा
प्रोसेस्ड फूड
कार्बोनेटेड ड्रिंक
अल्कोहल

लिवर रहेगा हेल्दी जब खाएंगे

मौसमी फल
साबुत अनाज
लो फैट डेयरी प्रोडक्ट

लिवर रहेगा हेल्दी 

यंग एज से रखें लिवर का ख्याल
शाकाहारी खाना खाएं
प्लांट बेस्ड फूड का सेवन करें
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।