आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 30 की उम्र पार करते ही शरीर में काफी बदलाव आते है जिसके साथ ही अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में काफी बदलाव करने की जरूरत होती है। आपके द्वारा नजरअंदाज की गई कई चीजें आने वाले समय में आपके सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं। अगर आप चाहते हैं कि ताउम्र हेल्दी रहें। किसी भी तरह की कोई बीमारी नजदीक न फटके तो आज से ही फॉलो करें सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर से जानें हेल्थ टिप्स।
आज के समय में भागदौड़ भरा लाइफ में हमारे पास इतना समय भी नहीं होता है कि हम आराम से बैठकर खाना खाएं। लेकिन आपको बता दें कि ये आदत आपके सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए थोड़ा सा समय निकालकर आराम से बैठकर चबा-चबा कर खाएं। इसके साथ ही हो सके तो चम्मच के बजाय हाथों का इस्तेमाल करें।
भूलकर भी ये लोग न करें हल्दी का सेवन, पड़ सकता है सेहत पर बुरा असर
आज के समय में हम गैजेट्स के इतने ज्यादा आदी हो गए हैं कि उन्हें खुद से एक सेकंड के लिए दूर नहीं रह सकते हैं। जिसका आलम ये हैं कि खाते वक्त भी मोबाइल, लैपटॉप आदि का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा करने से हमारा दिमाग 2 तरफ बट जाता है। जिससे हमें पता ही नहीं चलता है कि हम ज्यादा या फिर कम खाना खा गए हैं।
अपने दैनिक आहार में मुट्ठी भर नट्स शामिल करें। जिसमें आप सुबह के समय बादाम, अखरोट खा सकते हैं और चाहे तो दोपहर के समय मूंगफली, काजू आदि खा सकते हैं।
मेथी का दाने आसानी से कर सकते है आपका वजन कम, बस खाली पेट ऐसे करें सेवन
अगर हमेशा सेहतमंद रहना हैं तो मौसम के साग का सेवन अधिक करें। जैसे बारिश के दौरान आप परवल, भिंडी, अम्बादी आदि खा सकते हैं।
हरी सब्जियों, नट्स. फलों के साथ-साथ अपनी डाइट में रागी, ज्वार, चर, बाजरे आदि अक्सर अपने आहार में शामिल करें।
रोजाना दोपहर के समय दही खाना न भूले। इससे आपका पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम करेगा।
रोज दही के साथ करें गुड़ का सेवन, वजन कम होने के साथ मिलेंगे ये शानदार फायदे
रुजुता दिवेकर के अनुसार आप अपने नाश्ते, लंच या फिर डिनर में एक छोटा चम्मच घी जरूर शामिल करें। इससे आपकी स्किन हमेशा सॉफ्ट और ग्लोइंग रहेगी। इसके साथ ही सेहत संबंधी कई लाभ मिलेंगे।
अप चाहे जितना भी बिजी हो लेकिन एक्सरसाइज के लिए 30 मिनट जरूर निकाले। इससे आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहने के साथ बीमारियों से कोसों दूर रहेंगे।
आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और गैजेट्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से सोने और जगने का पूरा शेड्यूल खराब हो लचुका है। जिसका असर सीधे हमारे सेहत पर पड़ रहा है। इसलिए अपने सोने और जगने का समय नियमित रखें।
रोजाना खाली पेट बस खा लें ये 4 चीजें, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक और बूस्ट होगी इम्यूनिटी
आज के समय में हम कई बार बेकार के कामों में अपना समय बर्बाद करते रहते हैं। ऐसे में इन कामों को थोड़ा कम करने की कोशिश करें।
संपादक की पसंद