1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. लिवर के जाने माने डॉक्टर ने बताया कितना होना चाहिए आपका वजन, इस ट्रिक से घर बैठे आसानी से करें पता

लिवर के जाने माने डॉक्टर ने बताया कितना होना चाहिए आपका वजन, इस ट्रिक से घर बैठे आसानी से करें पता

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jun 09, 2025 10:10 am IST,  Updated : Jun 09, 2025 10:17 am IST

Weight According To Height: लंबाई के हिसाब से आपका सही वजन होना जरूरी है। इससे आप लंबे समय तक फिट रह सकते हैं। देश के जाने माने डॉक्टर ने बड़ी आसान ट्रिक बताई है जिससे आप अपना सही वजन निकाल सकते हैं। जानिए कितना होना चाहिए आपका वजन?

कितना होना चाहिए वजन- India TV Hindi
कितना होना चाहिए वजन Image Source : INDIA TV

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए वजन को कंट्रोल रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। जबकि आजकल बड़ी संख्या में लोग ओवरवेट होने लगे हैं। कुछ लोगों को तो इस बात की भी जानकारी नहीं है कि उनकी लंबाई के हिसाब से कितना वजन होना चाहिए? ऐसे में देश के जाने माने लिवर स्पेशलिस्ट डॉक्टर सरीन ने वजन पता करने का बड़ा ही आसान तरीका बताया है। डॉक्टर सरीन की मानें तो वजन आधी से ज्यादा बीमारियों की जड़ है। अगर आप वजन कंट्रोल रखते हैं तो लिवर, हार्ट, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियां का खतरा काफी कम हो जाता है। इसके लिए आपको अपना सही वजन पता होना सबसे जरूरी है।

स्वस्थ रहने के लिए कितना होना चाहिए वजन?

डॉक्टर सरीन की मानें तो वजन पता करने का बड़ा ही आसान तरीका है। जिससे कोई भी घर बैठे ये पता कर सकता है कि उसका वजन कितना होना चाहिए। इसके लिए आपको अपनी लंबाई को सेंटीमीटर में निकालना है। जैसे अगर किसी की लंबाई 5 fit 3 इंच है तो सेंटीमीटर में आपकी लंबाई 160.02 होगी। अब जितने सेंटीमीटर आपकी लंबाई है उसमें से आपको 100 घटा देना है। यानि 5 फीट 3 इंच की महिला का वजन 60 किलो होना चाहिए। इस वजन के साथ आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे।

फैमिली डिजीज होने पर इतना होना चाहिए वजन?

हालांकि डॉक्टर ने बताया कि अगर आपके परिवार में किसी को हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, लिवर या कैंसर से जुड़ी कोई बीमारी रही है तो आपको थोड़ा वजन और कम करना होगा। यानि अगर आपको नॉर्मली 60 किलो वजन रखना है तो इसमें से 5 किलो और कम कर दें। फैमिली में कोई बीमारी की हिस्ट्री रही है तो आपका वजन 55 किलो होना चाहिए। अब आप खुद अपना वजन निकालें और जानें कि कितने फिट हैं।

इन बीमारियों का कारण है बढ़ा हुआ वजन

मोटापा सिर्फ शरीर की शेप ही खराब नहीं करता है बल्कि इससे शरीर में कई बीमारियां भी पैदा होने लगती है। वजन बढ़ने के कारण लिवर पर बुरा असर पड़ता है। इससे लिवर में फैट जमा होने लगता है और फैटी लिवर की समस्या पैदा होती है। मोटापे की वजह से डायबिटीज, हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां जल्दी घेर लेती हैं। इसलिए वजन को कम रखना स्वस्थ रहने की पहली सीढ़ी मानी जाती है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।) 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।