1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस एक्सरसाइज़ से बॉडी में नहीं होगी थकान, मिलेगी शांति और मानसिक सुकून; जानें कब और कैसे करें?

इस एक्सरसाइज़ से बॉडी में नहीं होगी थकान, मिलेगी शांति और मानसिक सुकून; जानें कब और कैसे करें?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 13, 2024 07:56 pm IST,  Updated : Apr 15, 2024 08:40 am IST

मेडिटेशन एक ऐसी प्रैक्टिस है जो आपकी फिजिकल और मेंटल हेल्‍थ को बैलेंस रखती है। अगर आपको ये लगता है कि मेडिटेशन करने के लिए सिर्फ एक जगह पर आंख बंद कर बैठ जाने से मेडिटेशन हो जाता है तो आप गलत है।

Meditation Benefits - India TV Hindi
Meditation Benefits Image Source : SOCIAL

स्ट्रेसफुल लाइफस्टाइल के चलते ज़्यादातर लोग तनाव और डिप्रेशन में रहते हैं। दिनभर घर और ऑफिस की जिम्मेदारियां और काम की चिंता तनाव का कारण बनती हैं. स्ट्रेस आपके मेंटल हेल्थ पर बहुत बुरा असर डालता है। ऐसे में एक एक्सरसाइज़ है जो आपके दिमाग को शांत करता है और स्ट्रेस से छुटकारा दिलाता है. आपको बता दें तनाव और स्ट्रेस से छुटकारा पाने के लिए मेडिटेशन बेहतर विकल्प माना जाता है। मेडिटेशन एक्सरसाइज और योग का ही एक रूप हैं। मेडिटेशन फिजिकल और मेंटल हेल्‍थ को बैलेंस करने में बेहद कारगर है। मेडिटेशन करने में एनर्जी और फोकस की कितनी जरूरत होती है। कई बार लोग मेडिटेशन शुरू तो करना चाहते हैं लेकिन उन्हें पता नहीं होता कि शुरुआत कैसे करें और मेडिटेशन कितनी देर करना है। अगर आप बिगिनर हैं और मेडिटेशन शुरू करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कुछ जरूरी बातें-

कैसे करें मेडिटेशन?

  • लंबी गहरी सांस लें: मेडिटेशन शुरू करने से पहले अपनी सांसों पर ध्यान दें। इसे करते समय लंबी गहरी सांसे लेने से स्ट्रेस नेचुरली दूर होता है। शांत बैठ कर लंबी गहरी सांस लें और उन पर ध्यान लगाएं।

  • शांत वातावरण है ज़रूरी: मेडिटेशन करने के लिए ऐसी जगह चुनें जो एकदम शांत हो. कोशिश करें आसपास कोई शोर-शराबा ना होवरना मेडिटेट करते हुए आपका मन और दिमाग भटक सकता है

  • कंफर्ट का रखें ध्यान: मेडिटेशन करते समय आप आरामदायक कपड़े पहनें, इससे आप पूरी तरह से कंफर्टेबल होंगे। मेडिटेशन करते हुए कंफर्टेबल पोजीशन में बैठें और केवल आरामदायक कपड़े पहने।

  • एकाग्र होना है ज़रूरी: मेडिटेशन करते समय सबसे ज़रूरी है कि आपका ध्यान भंग हो और आप एकाग्र होकर मंत्रो उच्चारण कर सकें।

मेडिटेशन के फायदे:

​ मेडिटेशन करने के लिए एक तय समय निर्धारित करें। यह आसान दिमाग के तनाव को कम करता है और शरीर को आराम पहुंचाने में आपकी मदद करता है। मेडिटेशन करने से आपकी सोच में भी पॉज़िटिव बदलाव आता है. मेडिटेशन करने से हमारा मन शांत होता है और बेहतर नींद आती है  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।