1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आयुर्वेद के अनुसार दही के साथ कभी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, जानिए सही तरीका

आयुर्वेद के अनुसार दही के साथ कभी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, जानिए सही तरीका

 Published : Jul 26, 2023 12:24 pm IST,  Updated : Jul 26, 2023 12:24 pm IST

दही खाने के आपने अनगिनत फायदे सुने होंगे लेकिन कुछ चीजों के साथ दही खाने से शरीर को नुकसान पहुंचता है। यहां जानिए आयुर्वेद के अनुसार दही के साथ क्या नहीं खाना चाहिए?

dahi ke sath kya na khaye- India TV Hindi
dahi ke sath kya na khaye Image Source : FREEPIK

दही हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, आयुर्वेद में भी दही के फायदों के बारे में लिखा है। दही खाने से पेट संबंधी बीमारियां दूर रहती हैं और पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसके साथ ही दही खाने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। दही की धार्मिक मान्यताएं भी बहुत हैं, किसी भी शुभ काम पर जाने से पहले भी दही के साथ चीनी खाई जाती है। लेकिन जाने अंजाने में हम कई बार दही के साथ उन चीजों का सेवन कर लेते हैं जो आयुर्वेद में गलत बताई गई हैं। आइए जानते हैं आयुर्वेद के अनुसार दही के साथ किन चीजों को खाने से बचना चाहिए।

दही में क्या मिलाकर नहीं खाना चाहिए? (What should not be eaten with curd)

  1. आचार्य बालकृष्ण के अनुसार दही के साथ कभी भी खीर का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपने दोपहर के खाने में दही खाया है तो आप खीर रात के खाने में खा सकते हैं लेकिन एक साथ दोनों को नहीं खाना चाहिए।
  2. दही भले ही दूध से बना होता है लेकिन कभी भी दही और दूध का सेवन साथ में नहीं करना चाहिए। 
  3. दही के साथ पनीर के सेवन से भी बचना चाहिए।
  4. किसी भी गर्म खाने के साथ दही नहीं खाना चाहिए।
  5. दही को खरबूजा के साथ कभी न खाएं। आयुर्वेद में ऐसे आहारों को विरुद्ध आहार कहा गया है।

दही के साथ क्या मिलाकर खाना चाहिए (What is healthy combination with curd)

आयुर्वेद के मुताबिक, दही के साथ घी मिलाकर खाने से फायदा होता है। इसके अलावा दही के साथ शहद, चीनी, मूंग की दाल, आंवला पाउडर मिलाकर भी खाया जा सकता है। दही खाने से पाचन शक्ति अच्छी होती है इसलिए इसे पौष्टिक आहार की श्रेणी में रखा जाता है। विटामिन, कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर दही को खाने से खाना आसानी से पच जाता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: हैजा में लाभदायक हैं इस पेड़ के पत्ते, जानिए इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका

मानसून में बीमारियों से बचने के लिए अपनाएं हेल्दी रुटीन, डाइट में शामिल करें ये 5 फ्रूट्स

1200 रुपये किलो बिकती है ये सब्जी, दिल की सेहत के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्वों से है भरपूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।