1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 1 गिलास दूध और 2 खजूर, हमेशा के लिए दूर कर सकता है महिलाओं की ये समस्याएं

1 गिलास दूध और 2 खजूर, हमेशा के लिए दूर कर सकता है महिलाओं की ये समस्याएं

 Published : Nov 09, 2023 09:16 pm IST,  Updated : Nov 09, 2023 09:16 pm IST

महिलाओं के लिए खजूर के फायदे: खजूर महिलाओं की सेहत के लिए कई प्रकार से काम कर सकता है। ये शरीर में गर्मी पैदा करने के साथ कई सारे ऐसे तत्व प्रदान करता है जिससे महिलाओं की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। तो, जानते हैं महिलाओं के लिए दूध और खजूर खाने के फायदे।

milk with dates - India TV Hindi
milk with dates Image Source : SOCIAL

महिलाओं में अक्सर कमजोरी और खून की कमी बनी रहती है। इसके अलावा हार्मोन्स से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ती-घटती रहती हैं। ऐसे में खजूर का सेवन महिलाओं की कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल, खजूर में आयरन, विटामिन ई के साथ कैल्शियम और प्रोटीन जैसी चीजें भी हैं जो कि आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से काम कर सकते हैं। इसके अलावा भी महिलाओं के खूजर के कई फायदे हैं लेकिन, जब वो इसे 1 गिलास दूध के साथ लेती हैं तो ये फायदे और बढ़ जाते हैं। कैसे, जानते हैं। 

महिलाओं के लिए दूध और खजूर खाने के फायदे-milk with dates for womens in hindi

1. हार्मोनल हेल्थ को बेहतर बनाता है

दूध और खजूर दोनों मिलकर महिलाओं में हार्मोन्स से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है। ये यौन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और एस्ट्रोजन के लेवल को बैलेंस रखने में मदद करता है। इसके अलावा ये पीसीओडी और पीरियड्स पहले होने वाले लक्षणों में कमी लाता है और महिलाओं में गुस्सा, चिड़चड़िपान और दूसरी स्थितियों को कंट्रोल करने में मदद करता है।

धमनियों में जमे गंदे कोलेस्ट्रॉल को छानकर बाहर निकालता है लहसुन, ऐसे करें सेवन

2. एनीमिया का इलाज

अगर आप एनीमिया से पीड़ित हैं, तो इसे प्राकृतिक रूप से ठीक करने के लिए सुबह दूध के साथ खजूर का सेवन शुरू करें। खजूर खाने से शरीर की दैनिक आयरन की आवश्यकता पूरी हो जाती है। खजूर में आयरन के अलावा विटामिन सी और फाइबर शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाते हैं। इसलिए हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए दूध में खजूर उबालकर लें। दूध के साथ खजूर गर्भवती महिला के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।

milk with dates for womens health
Image Source : SOCIALmilk with dates for womens health

कैसे पता करें कि शरीर में किस विटामिन की कमी है? तो ये है इन्हें पहचानने के सरल तरीके

3. पीरियड्स को रेगुलेट करता है

कई बार महिलाओं में पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं रहती हैं। ऐसे में दूध और खजूर खाने से इसे नियमित करने में मदद मिलती है। ये शरीर में गर्मी बढ़ाने के साथ खून बढ़ता है और ब्लड फ्लो को सही करता है जिससे पीरियड्स रेगुलेट हो जाता है। 

इसके अलावा सुबह खजूर के साथ एक कप दूध पीना आपको दिनभर एनर्जेटिक रख सकता है। साथ ही यह सुपर ड्रिंक ग्लूकोज और फ्रुक्टोज से भरपूर है जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे आपको भूख या मीठे की क्रेविंग नहीं होती। जिससे आपका वजन बैलेंस होता है और कई बीमारियों से बचाव होता है।  

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।