1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जाम हो गए कंधों से राहत दिलाएंगा मोरिंगा, बस ऐसे करें सेवन

जाम हो गए कंधों से राहत दिलाएंगा मोरिंगा, बस ऐसे करें सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 25, 2021 11:46 am IST,  Updated : Mar 25, 2021 11:46 am IST

फ्रोजन शोल्डर की समस्या सबसे अधिक डायबिटीज, थायराइड, पार्किंसन और हद्य रोगों से परेशान लोगों को होता है। इस समस्या का सामना पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक होती है।

जाम हो गए कंधों से राहत...- India TV Hindi
जाम हो गए कंधों से राहत दिलाएंगा मोरिंगा, बस ऐसे करें सेवन Image Source : FREEPIK/INTA/SALUDVITALCO

रात के समय कंधों में अधिक दर्द होता है जिसके कारण नींद आने में परेशानी होने लगती हैं। इसके अलावा ड्राइविंग या कोई काम करते समय आपके कंधों में अधिक हो तो सचेत हो जाए क्योंकि आपको फ्रोजन शोल्डर की समस्या है। सरल भाषा में कहे तो फ्रोजन शोल्डर में आपके कंधे जाम हो जाते है। मेडिकल भाषा में इस दर्द तो एडहेसिव कैप्सूलाइटिस कहा जाता है। हर ज्वांइट्स के बाहर कैप्सूल होता है जो इस बीमारी के कारण सख्त हो जाता है। जिसके बाद इसमें धीरे-धीरे दर्द अचानक शुरू हो जाता है और पूरा कंधा जाम हो जाता है।  

फ्रोजन शोल्डर की समस्या सबसे अधिक डायबिटीज, थायराइड, पार्किंसन और हद्य रोगों से परेशान लोगों को होता है। इस समस्या का सामना पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक होती है। 

सीने में दर्द, बलगम में खून आना है टीबी की निशानी, स्वामी रामदेव से जानिए TB रोग का इलाज

स्वामी रामदेव के अनुसार फ्रोजन शोल्डर की समस्या से निजात पाने के लिए रोजाना सूक्ष्म व्यायाम और कपालभाति करें। इसके साथ-साथ मोरिंगा का सेवन काफी कारगर है। मोरिंगा को सहजन नाम से भी जाना जाता है। जानिए कैसे करें सेवन।

मोरिंगा में पाए जाने वाले तत्व

सहजन में पोषक तत्वों जैसे प्रोटीन, ऑयरन, बीटा कैरोटीन, अमीनो एसिड, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटीमिन ए, सी और बी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल जैसे गुण पाए जाते हैं। वहीं इसकी पत्तियां भी काफी फायदेमंद होती है। 

सुबह खाली पेट देसी घी का इस तरह करें सेवन, गठिया से लेकर मोटापा तक होगा दूर

फ्रोजन शोल्डर वाले मरीज ऐसे करें मोरिंगा के सेवन

मोरिंगा का सेवन आप 2 तरह से कर सकते हैं। आप चाहे तो मोरिंगा के पत्ते की चटनी बनाकर सेवन कर सकते हैं। इसके इनकी पत्तियों को उबालकर सेवन कर सकते हैं। 

फ़्रोजन शोल्डर से निजात पाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय

  • गिलोय, गोखरू, निर्गुडी, सदाबाहर और पीड़ातक क्वाथ का काढ़ा का सेवन करे।
  • गिलोय वटी, चंद्रप्रभा वटी खाने के बाद खाएं।

पैरों में सूजन हो सकता है बढ़े हुए यूरिक एसिड का संकेत, स्वामी रामदेव से जानिए इसे कंट्रोल करने का बेस्ट फॉर्मूला 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।