1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Mouth Ulcer Remedies: मुंह के छालों से न हों परेशान, ये 5 उपाय पहुंचाएंगे आराम

Mouth Ulcer Remedies: मुंह के छालों से न हों परेशान, ये 5 उपाय पहुंचाएंगे आराम

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 29, 2021 12:51 pm IST,  Updated : Jul 29, 2021 12:56 pm IST

मुंह में छाले कई वजह से हो सकते हैं, यह खाने-पीने ‌में समस्या खड़ी करते हैं।‌ इन्हें घरेलू नुस्खों की मदद से ठीक किया जा सकता है। जानें इनके बारे में।

mouth ulcer tips - India TV Hindi
mouth ulcer tips  Image Source : INDIA TV

मुंह के छाले कितने दर्दनाक हो सकते हैं यह तो हम सबने कभी ना कभी महसूस किया होगा। जब भी हमारे मुंह में छाले हो जाते हैं तो हमें खाने-पीने और बात करने में परेशानी होती है। जब हमारे मुंह में छाले हो जाते हैं तो यह एक हफ्ते से पहले ठीक नहीं होते हैं और बहुत पीड़ा देते हैं। इनकी वजह से ना ही हम कुछ खा पाते हैं और ना ही चैन से रह पाते हैं। मुंह में छाले होने की कई वजह हो सकती है, जिनमें टूथ ब्रश से मुंह में चोट लगना, डेंटल ब्रेसेज, विटामिन की कमी, अनिद्रा और स्ट्रेस जैसे कारण मौजूद हैं। अगर आपके मुंह में भी छाले हो गए हैं तो आप घर पर रहकर इसका इलाज कर सकते हैं। 

Weight Loss: घटाना चाहते हैं वजन तो फॉलो करें ये 7 टिप्स, दिखेगा फर्क

मुंह के छाले दूर करने के लिए 5 आसान घरेलू उपाय  

लहसुन

लहसुन एंटी-बैक्टीरियल होता है, मुंह के छालों से राहत पाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल करना बहुत लाभदायक साबित होगा। लहसुन के अंदर एलिसिन नाम का एक पदार्थ पाया जाता है जो छालों को ठीक करता है।

एलोवेरा 

आप अपने मुंह में होने वाले छालों को एलोवेरा जेल की मदद से भी दूर कर सकते हैं। इसके लिए एलोवेरा जैल को अपने मुंह के छालों पर लगाएं. इससे आपके मुंह को ठंडक मिलेगी. साथ ही छाले भी ठीक होने लगेंगे। 

बर्फ 

कई बार मुंह में छाले पेट की गर्मी की वजह से भी हो जाते हैं. ऐसे में आप इनसे छुटकारा पाने के लिए बर्फ का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बर्फ के टुकड़े को अपनी जीभ पर हल्‍के हाथ से लगाएं. जब लार टपके तो इसे टपकने दें। इससे आपको राहत मिलेगी। 

टी ट्री ऑयल

टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। छालों के ऊपर इन्हें लगाने से बहुत जल्दी फायदा होता है। एक दिन में तीन से चार बार इसे प्रभावित जगह पर लगाने से आराम होगा। 

पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें- 

चिरौंजी का सेवन करने से दूर हो सकती हैं पेट की ये 4 समस्याएं, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

खर्राटे के कारण हो सकती हैं कई बीमारियां, स्वामी रामदेव से जानें समस्या को दूर करने के कारगर उपाय

डायबिटीज पेशेंट का ये होना चाहिए डाइट चार्ट, ब्लड शुगर लेवल रहेगा कंट्रोल

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।