1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हाई बीपी से रिलीफ पाने के लिए ट्राई करें मूली का ये घरेलू नुस्खा, बस ऐसे करें इस्तेमाल

हाई बीपी से रिलीफ पाने के लिए ट्राई करें मूली का ये घरेलू नुस्खा, बस ऐसे करें इस्तेमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 07, 2020 09:10 pm IST,  Updated : Dec 07, 2020 10:05 pm IST

हाई ब्लड प्रेशर आजकल एक आम समस्या हो गई है। जानिए मूली का जूस किस तरह से हाई बीपी की समस्या में आराम दिलाता है और इसे आप घर पर कैसे बना सकते हैं।

Radish and BP - India TV Hindi
Radish and BP  Image Source : INSTAGRAM/I.AM.PLANT.MAN&HOWGETBESTGUIDE

हाई ब्लड प्रेशर आजकल एक आम समस्या हो गई है। हर दूसरा व्यक्ति आपको इस बीमारी से जूझता मिल जाएगा।  बीपी के हाई होने की समस्या को हाईपरटेंशन भी कहा जाता है। ये बीमारी ज्यादा चिंता करने, गुस्सा करने या फिर भय की वजह से भी हो सकती है। वहीं कुछ लोगों की इस बीमारी का कारण बार-बार या फिर जरूरत से ज्यादा खाना भी है। हाई बीपी को दवाइयों से नियंत्रित किया जा सकता है। इसके अलावा आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी इसमें राहत पा सकते हैं। ये घरेलू नुस्खा मूली के जूस का है। जानिए मूली का जूस किस तरह से हाई बीपी की समस्या में आराम दिलाता है और इसे आप घर पर कैसे बना सकते हैं। 

ठंड के मौसम में भी बेहिचक पीएं छाछ, बस फॉलो करें ये टिप्स नहीं होगा सर्दी जुकाम

मूली का जूस करेगी हाई बीपी कंट्रोल

हाई बीपी की समस्या में मूला का जूस आराम देगा। पीड़ित मरीज को इस जूस का सेवन रोज करना चाहिए। ये रक्त के प्रवाह को संतुलित बनाए रखेगा साथ ही ब्लड प्यूरिफिकेशन का काम भी करता है। 

कब करें मूली के जूस का सेवन
ठंड के मौसम में किसी भी तरह के जूस का सेवन दोपहर में ही करना चाहिए। इसलिए मूली के जूस का सेवन आप दोपहर में ही रोजाना करें। रोजाना एक कप इस जूस को पीने से हाई बीपी की समस्या में धीरे धीरे आराम मिलने लगेगा।

इस तरह बनाएं मूली का जूस

सबसे पहले मूली को अच्छे से पानी से धो लें। इसके बाद मूली को जूसर में डालकर इसका जूस निकालें। अगर आपके पास जूसर नहीं है तो मूली को कद्दूकस करके साफ कपड़े से उसे निचोड़ लें। आप चाहे तो इस जूस का सेवन ऐसे ही करें वरना आप इसमें भुना जीरा भी डाल सकते हैं। इसके बाद इस जूस को पी लें। 

सर्दियों में जरूर खाएं ब्रोकली, शुगर लेवल कंट्रोल करने के साथ-साथ वजन करेगी कम और डिप्रेशन से भी रहेंगे दूर

मूली खाने से होते हैं ये फायदे 

खांसी होगी दूर
खांसी होने पर मूली का सेवन करना फायदेमंद होगा। इसके लिए आप मूली को सुखा लें। इसके बाद इसका पाउडर बना लें। रोजाना इसका 1 ग्राम सेवन करें। ऐसा करने से धीरे धीरे खांसी की समस्या खत्म हो जाएगी।

एसिडिटी को करे छूमंतर
एसिडिटी की समस्या में भी मूली का सेवन करने से फायदा होगा। इसके लिए आप बस कच्ची मूली का सेवन करें। 

पथरी की समस्या से दिलाएगी निजात
पथरी की समस्या से निजात दिलाने में भी मूली फायदेमंद है। इसके लिए बस आप 100 ग्राम मूली के पत्तों का रस निकाल लें। इसे दिन में करीब 3 बार पीएं। कुछ दिन बाद पथरी यूरिन के जरिए बाहर निकल आएगी।

पीलिया में असरदार है मूली 
पीलिया की समस्या से छुटकारा दिलाने में मूली काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके लिए मूली के ताजे पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। इसे दूध में डालकर उबाल लें। जब झाग ऊपर आ जाए तो गैस बंद कर दें।  इसके बाद कप में निकालकर इसे पी लें। 

खून की कमी
शरीर में खून की कमी के कारण एनीमिया के शिकार हो जाते हैं। इस रोग से छुटकारा पाने के लिए मूली के पत्तों का रस निकालकर दिन में 3 बार पीएं। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।