1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस विटामिन की कमी महिलाओं को उम्र से पहले बना देती है बूढ़ा, 40 के पास की महिलाएं जरूर जान लें

इस विटामिन की कमी महिलाओं को उम्र से पहले बना देती है बूढ़ा, 40 के पास की महिलाएं जरूर जान लें

 Written By: Bharti Singh
 Published : Mar 20, 2024 11:42 am IST,  Updated : Mar 20, 2024 11:42 am IST

Vitamin For Women: लंबे समय तक जवान और खूबसूरत रहना है तो महिलाओं को डाइट में कुछ खास विटामिन जरूर शामिल करने चाहिए। बढ़ती उम्र के साथ इन विटामिन की कमी आपको उम्र से पहले बूढ़ा बना सकती है। जानिए महिलाओं के लिए जरूरी विटामिन कौन से हैं?

महिलाओं के लिए विटामिन- India TV Hindi
महिलाओं के लिए विटामिन Image Source : FREEPIK

उम्र के साथ-साथ महिलाओं को अपने शरीर के लिए जरूरी पोषण का भी ख्याल रखना चाहिए। 40 साल के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के विटामिन कम होने लगते हैं। इसलिए डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर आहार जरूर शामिल करें। महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले ज्यादा पोषण की जरूरत होती है। इसकी वजह महिलाओं का डाइट को लेकर लापरवाही का रवैया और हार्मोंस में बदलाव है। ऐसे में महिलाओं के चेहरे पर जल्दी उम्र झलकने लगती है। आइये जानते हैं 40 के बाद महिलाओं के शरीर को कौन-कौन से विटामिन की ज्यादा जरूरत पड़ती है?

महिलाओं के लिए जरूरी विटामिन (Vitamin For Women Health)

  1. विटामिन डी (Vitamin D)- बढ़ती उम्र में लोगों को हड्डियों से जुड़ी परेशानी बीमार बना देती है। खासतौर से महिलाओं को हड्डियों में दर्द, जोड़ों में दर्द की समस्या परेशान करती है। इसकी वजह शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी है। इसलिए विटामिन डी और कैल्शियम से भरपूर दूध, पनीर, मशरूम, सोया उत्पाद, मक्खन, फैटी फिश, दलिया और अंडा जरूर खाएं।

  2. विटामिन ई (Vitamin E)- महिलाों को लंबे समय तक खूबसूरत और जवान रहना है तो इसके लिए विटामिन ई भरपूर चीजें खाएं। विटामिन ई हमारी स्किन, बाल और नाखूनों को सुंदर बनाने में मदद करता है। झुर्रियां, दाग-धब्बे दूर करने के लिए विटामिन ई जरूरी है। ये एजिंग को रोकने वाला विटामिन कहा जाता है। विटामिन ई के लिए बादम, पीनट, बटर और पालक का सेवन करें।

  3. विटामिन बी (Vitamin B)- शरीर के लिए विटामिन बी भी बहुत जरूरी है। प्रेगनेंसी के दौरान विटामिन बी 6 यानि फोलिक एसिड जरूरी होता है। वहीं बढ़ती उम्र के साथ विटामिन बी12 की कमी से भी महिलाएं परेशान रहती हैं। खुद को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन बी12, बी6 और बी9 की कमी न होने दें। इसके लिए डेयरी प्रोडक्ट, बीन्स, ग्रेन, यीस्ट जैसी चीजें खाएं।

  4. विटामिन ए (Vitamin A)- जब महिलाएं 40 के पार पहुंच जाती हैं तो शरीर में एक बार फिर हार्मोंस में बदलाव आने लगते हैं। 45 के आसपास मेनोपॉज के वक्त कई तरह के बदलावों से गुजरना पड़ता है। ऐसे में विटामिन ए की बहुत जरूरत होती है। महिलाओं को गाजर, पपीता, कद्दू के बीज और पालक जैसी चीजों को डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए।

  5. विटामिन के (Vitamin K)- पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होने की समस्या को कम करने के लिए विटामिन के जरूरी है। विटामिन के शरीर में ज्यादा खून बहने की समस्या को कम करता है। इसलिए उम्र के साथ विटामिन से से भरपूर चीजें भी डाइट में शामिल करें। इसके लिए सोयाबीन का तेल और हरी सब्जियां खूब खाएं।

घर में इन पत्तों से बनाएं फ्रेश टी, मार्केट में मिलने वाली ग्रीन टी से होगी ज्यादा टेस्टी और फायदेमंद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।