1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर की गर्मी बढ़ने से दिखते हैं ये 4 गंभीर लक्षण, रह-रह कर लौट आती हैं कई समस्याएं

शरीर की गर्मी बढ़ने से दिखते हैं ये 4 गंभीर लक्षण, रह-रह कर लौट आती हैं कई समस्याएं

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jun 23, 2023 09:27 am IST,  Updated : Jun 23, 2023 09:27 am IST

Body heat symptoms: शरीर की गर्मी के इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। ऐसे में इनके बारे में जानें और इनसे बचने की कोशिश करें।

Body_heat_symptoms- India TV Hindi
Body_heat_symptoms Image Source : FREEPIK

Body heat symptoms: बॉडी हीट के बारे में जानना बेहद जरूरी है क्योंकि ये आपके शरीर में कई समस्याओं का कारण है। ज्यादातर लोग इसके बारे में जानते ही नहीं हैं। दरअसल, बॉडी हीट यानी शरीर की गर्मी असल में हमारे खाने और खराब लाइफस्टाइल की वजह से होती है। इसके अलावा घर के बाहर का तापमान और कुछ फिजिकल एक्टिविटी भी शरीर की गर्मी बढ़ने का कारण है। इस दौरान शरीर में कुछ गंभीर लक्षण नजर आते हैं जिन्हें नजरअंदाज करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।

शरीर की गर्मी के लक्षण-Body heat symptoms in hindi

1. मुंह में बार-बार छाले होना

शरीर की गर्मी बढ़ने की वजह से आपको बार-बार मुंह के छाले हो सकते हैं। दरअसल, जब शरीर की अपनी गर्मी बढ़ी होती है तो ये शरीर में जलन के रूप में बाहर आती है। तो, कई बार ये फफोले के रूप में भी नजर आ सकती है ऐसे में लोगों को  बार-बार मुंह के छाले हो सकते हैं। 

पान का पानी शांत कर सकता है आपकी ये 3 समस्याएं, हर दूसरा इंसान है इनसे पीड़ित

2. सिर दर्द रहना

सिर दर्द रहना, शरीर की गर्मी का एक लक्षण हो सकता है। ये गर्मी आपके शरीर के तापमान को बढ़ाकर ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ा देती है। इसके अलावा ये हाई बीपी की समस्या का भी कारण बन सकती है जिससे रह-रहकर आपको सिर दर्द की समस्या हो सकती है। तो, अगर आपको बार-बार सिर दर्द हो रहा है तो एक बार बॉडी हीट के बारे में भी सोचें। 

vomiting
Image Source : FREEPIKvomiting

3. मतली होना

मतली होना भी गर्मी बढ़ने का एक लक्षण हो सकता है। दरअसल, जब शरीर की गर्मी बढ़ने से खाना नहीं पचता है तो, मतली की समस्या हो सकती है। इसके अलावा ये आपके लिए एसिडिटी बनाने का भी काम करती है जिससे आपको मतली की समस्या हो सकती है। 

यूरिक एसिड के मरीज क्यों न खाएं पालक पनीर? फैक्ट जानकर आंखें खुल जाएंगी आपकी

4. घबराहट और थकान 

घबराहट और थकान के पीछे एक कारण शरीर की गर्मी का बढ़ना हो सकता है। दरअसल, घबराहट और थकान तब होती है जब शरीर डिहाइड्रेटेड हो जाता है और बीपी लो हो जाती है। ऐसे में शरीर की गर्मी बढ़ने से शरीर में ये स्थिति बार-बार आ सकती है। आपको रह-रहकर थकान हो सकती है और आपकी घबराहट हो सकती है। 

इसलिए, पहले तो तेल मसाले से भरपूर चीजों को खाएं और गरम मसालों के सेवन से बचें। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं या पानी से भरपूर चीजों का सेवन करें। इस तरह ये आपके पेट को ठंडा कर सकता है और आपको कई समस्याओं से बचा सकता है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।