1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पान का पानी शांत कर सकता है आपकी ये 3 समस्याएं, हर दूसरा इंसान है इनसे पीड़ित

पान का पानी शांत कर सकता है आपकी ये 3 समस्याएं, हर दूसरा इंसान है इनसे पीड़ित

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jun 23, 2023 07:10 am IST,  Updated : Jun 23, 2023 07:10 am IST

पान का पानी के फायदे: पान एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। लेकिन, इसकी खास बात ये है कि ये पेट को ठंडा करता है।

betel_water_leaf- India TV Hindi
betel_water_leaf Image Source : SOCIAL

पान का पानी के फायदे: पान, अपने यहां माउथ फ्रेशनर की तरह खाया जाता है। लेकिन, कभी आपने सोचा है कि इन पत्तों में ऐसा क्या है जो कि मुंह, पेट और डाइजेशन के लिए अच्छा माना जाता है। तो, पान सबसे पहले एंटीबैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। दूसरा, ये हीलर है जो कि पेट  को ठंडा करता है और बॉडी हीलिंग में मदद करता है। इन्हीं कारणों से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं में आप पान का पानी पी (Betel Leaf Water) सकते हैं। क्यों और कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

पान का पानी के फायदे-Paan ka pani peene ke fayde in hindi 

1. ब्लोटिंग की समस्या में

पान का पानी ब्लोटिंग की समस्या को कम करने में मददगार है। इस पानी को पीने से पेट के अस्तर को ठंडक मिलती है और शरीर में डाइजेस्टिव एंजाइम्स बढ़ते हैं। इसके पेट में सूजन नहीं होती और फिर ब्लोटिंग की समस्या कम होती है। तो, अगर आपको खाना खाने के बाद ब्लोटिंग की समस्या परेशान करे तो आपको पान का पानी पीना चाहिए। 

यूरिक एसिड के मरीज क्यों न खाएं पालक पनीर? फैक्ट जानकर आंखें खुल जाएंगी आपकी

2. एसिडिटी में

एसिडिटी में पान का पानी पीना सेहत के लिए कई प्रकार से मददगार है। दरअसल, ये शरीर में हो रहे एसिड प्रोडक्शन और एसिड रिफ्लक्स की समस्या को कम करता है। इससे आपको पेट में जलन नहीं होती और अपच जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा ये फैट और कार्ब्स पचाने वाले एंजाइम्स को बढ़ावा देता है जिससे लंबे समय तक आप एसिडिटी से बच सकते हैं। 

acidity
Image Source : FREEPIKacidity

हड्डियों की सेहत को प्रभावित कर सकता है पानी पीने का ये तरीका, समय रहते जान लें नहीं तो हो सकती हैं ये दिक्कतें

3. पेट की जलन कम करने में 

पेट की जलन कम करने में पान का पानी कारगर तरीके से मददगार है। इस पानी को पीने से एसिड बाइल जूस का प्रोडक्शन कंट्रोल में रहता है और ये बॉडी हीट को कम करने में मददगार है। सुबह खाली पेट इस पानी को पीना पाचन तंत्र की समस्या को कम करने के साथ पेट की जलन और गर्मी को कम करने में मददगार है। इस, प्रकार से पान का पानी पीना आपको सेहत के लिए फायदेमंद है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।