1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीज खाएं ये 5 चीजें, ब्लड शुगर लेवल फटाक से होगा कंट्रोल

डायबिटीज के मरीज खाएं ये 5 चीजें, ब्लड शुगर लेवल फटाक से होगा कंट्रोल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 18, 2022 07:37 am IST,  Updated : Feb 18, 2022 07:37 am IST

आंकड़ों की मानें तो देश में लगभग 14 करोड़ लोग ऐसे है जिनकी आंखों की रोशनी कमजोर है, जिसकी मुख्य वजह बढ़ा हुआ ब्लड शुगर है।

healthy food- India TV Hindi
healthy food Image Source : FREEPIK

डायबिटीज यानी मधुमेह के मरीजों को अपने खानपान का खास ध्यान रखना होता है। गलत खानपान की वजह से कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अगर समय रहते इस पर ध्यान ना दिया जाए तो ये धीरे-धीरे आपके शरीर के दूसरे अंगो को भी प्रभावित करने लगता है। जिसमें हार्ट, लिवर, आंखें और किडनी को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। आंकड़ों की मानें तो देश में लगभग 14 करोड़ लोग ऐसे है जिनकी आंखों की रोशनी कमजोर है, जिसकी मुख्य वजह बढ़ा हुआ ब्लड शुगर है। डायबिटीज के मरीजों के लिए कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें खाना उनकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में-

सेब- 

सेब में भारी मात्रा में सॉल्युबल फाइबर होता है। ये डायबिटीज के मरीजों में होने वाले इंफेक्शन को जल्दी ठीक करने में मदद करता है। इसके अलावा सेब में पेक्टिन ( एक तरह का कार्बोहाइड्रेट ) भी मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रण में रखता है।

पपीता-

पपीते में भारी मात्रा में विटामिन और जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों को बहुत फायदा पहुंचाते हैं। इसके अलावा पपीते में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भी शामिल होते हैं। पपीते में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाते हैं।

आड़ू-
आड़ू फाइबर का भरपूर स्रोत होता है, जो ब्लड शुगर हो नियंत्रित करने में मददगार होता है, प्रति 100 ग्राम आड़ू में 1.6 ग्राम फाइबर होता है।

अमरूद-
अमरूद एक ऐसा फल है जिसमें विटामिस सी की अच्छी मात्रा शामिल होती है, इससे आपके स्वास्थ को कई सारे लाभ मिलते हैं। अमरूद में विटामिन ए, फॉलेट, पोटैशियम भी पाया जाता है। अमरूद में लो ग्लाइकैमिक इंडेक्स यानी जीआई होता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने में मददगार होता है।

जामुन-

डायबिटीज में जामुन खाना बहुत लाभकारी होता है। जामुन में 82 फीसदी पानी होता है और 14.5 फीसदी कार्बोहाइड्रेट. जामुन में हाइपोग्लाइसेमिक गुण पाए जाते हैं। ये ब्लड और यूरिन में शुगर के स्तर को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।