1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कुकिंग के लिए बेस्ट हैं ये 3 तरह के तेल, हार्ट की बीमारी और हाई कोलेस्ट्रॉल से बचाएंगे

कुकिंग के लिए बेस्ट हैं ये 3 तरह के तेल, हार्ट की बीमारी और हाई कोलेस्ट्रॉल से बचाएंगे

 Written By: Bharti Singh
 Published : Mar 17, 2024 06:30 am IST,  Updated : Mar 17, 2024 06:30 am IST

Best Oil For Cooking: सुबह शाम खाने में जो तेल इस्तेमाल किया जाता है वो हेल्दी होना सबसे जरूरी है। मार्केट में मिलने वाले मिलावटी तेल खाने से स्वास्थ्य को कई नुकसान हो सकते हैं। जानिए खाना पकाने के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा होता है?

खाना पकाने के लिए सबसे अच्छा तेल- India TV Hindi
खाना पकाने के लिए सबसे अच्छा तेल Image Source : FREEPIK

आजकल तेल का चुनाव भी बड़ा सोच-समझकर करना पड़ता है। मार्केट में ऐसे ऑयल खूब बिक रहे हैं जिनमें काफी मिलावट की जा रही है। ये तेल सेहत के साथ खिलवाड़ करते हैं। रिफाइंड ऑयल हो या कोई मार्केट में मिलने वाले दूसरे कुकिंग ऑयल शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या पैदा करते हैं। जिससे हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ता है। हाई कोल्स्ट्रॉल होने पर धमनियों में गंदा कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है जो नसों को ब्लॉक करने का बड़ा कारण बनता है। ऐसे में तेज जैसी चीज जिसे हम सुबह शाम खाने में इस्तेमाल करते हैं एकदम शुद्ध और हेल्दी होना चाहिए। जानिए खाना पकाने के लिए कौन का तेल सबसे अच्छा होता है?

खाना पकाने के लिए बेस्ट हैं ये ऑयल

  1. सरसों का तेल-  ज्यादातर घरों में खाना पकाने के लिए सरसों के तेल का ही इस्तेमाल किया जाता है। सरसों का तेल अगर शुद्ध सरसों से निकालकर इस्तेमाल करें तो ये और भी बेहतर होगा। सरसों के तेल में मोनो सैचुरेटेड फैट पाया जाता है जो हार्ट हेल्थ के लिए बहुत हेल्दी और लाभदायक माना जाता है। सरसों के तेल में एंटी इंफ्लेमेट्री गुण भी होते हैं। हालांकि सरसों के तेल को एक बार गर्म करने के बाद दोबारा इस्तेमाल न करें। 

  2. ऑलिव ऑयल- खाना पकाने के लिए दूसरा बेस्ट ऑयल माना जाता है ऑलिव ऑयल को। जैतून के तेल में पका खाना बहुत लाइट होता है। इसे खाकर आपको हैवीनेस नहीं लगेगी। साथ ही ये तेल विटामिन ई से भरपूर होता है। ऑलिव ऑयल में एंटी ऑक्सिडेंट होते हैं और मोनो सैचुरेटेड फैट भी पाया जाता है। ऑलिव ऑयल शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करता है। हार्ट और डायबिटीज के लिए ऑलिव ऑयल अच्छा माना जाता है। 

  3. देसी घी- शुद्ध देसी घी में बने खाने का स्वाद ही कुछ और होता है। आप चाहें तो घी में भी खाना पका सकते हैं। घी हेल्दी फैट, एंटी ऑक्सीडेंट और कई विटामिन पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। घी में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। हालांकि घी की मात्रा भी आपको सीमित ही खानी चाहिए। बेहतर होगा कि आप बदल-बदल कर तेल का इस्तेमाल करें। इससे शरीर को सभी जरूरी पोषण आसानी से मिल जाता है।

घी-तेल पूरी तरह बंद करने से हो सकते हैं ये नुकसान, जानिए दिनभर में आपको कितना घी और तेल खाना चाहिए?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।