1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. National Nutrition Week 2021: डाइजेशन को रखना है दुरुस्त तो ना करें ये गलतियां, साथ ही इन चीजों का करें सेवन

National Nutrition Week 2021: डाइजेशन को रखना है दुरुस्त तो ना करें ये गलतियां, साथ ही इन चीजों का करें सेवन

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Sep 02, 2021 09:42 am IST,  Updated : Sep 02, 2021 09:44 am IST

हम खाते क्या हैं? इस बात पर हमारी हेल्थ निर्भर नहीं है बल्कि हम पचाते क्या हैं? इस पर निर्भर है। हम जितना अच्छा खाएंगे उतना ही अच्छी तरह से खाने को पचा पाएंगे।  

National Nutrition Week 2021: डाइजेशन को रखना है दुरुस्त तो ना करें ये गलतियां, साथ ही इन चीजों का क- India TV Hindi
National Nutrition Week 2021: डाइजेशन को रखना है दुरुस्त तो ना करें ये गलतियां, साथ ही इन चीजों का करें सेवन Image Source : PIXABAY.COM

हर साल नेशनल न्‍यूट्रिशन वीक 1 सितंबर से 7 सितंबर तक मनाया जाता है। इस वीक का मुख्य उद्देश्य है लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना। लोग बुरी आदतों को छोड़कर अच्छी आदतों को अपनाएं और हेल्दी डाइट अपने खानपान पर शामिल करें। एक बैलेंस डाइट आपको ताउम्र फिट रख सकती हैं। साल 2021 के नेशनल न्यूट्रिशन वीक 2021 की थीम है 'शुरू से ही स्मार्ट फीडिंग'। इसी क्रम में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने पाचन तंत्र को लेकर जरूरी बातें बताईं। 

रुजुता दिवेकर ने इंस्टाग्राम पर एक शेयर करते हुए कहा, 'हम खाते क्या हैं? इस बात पर हमारी हेल्थ निर्भर नहीं है बल्कि हम पचाते क्या हैं? इस पर निर्भर है। हम जितना अच्छा खाएंगे उतना ही अच्छी तरह से खाने को पचा पाएंगे। इससे हमारी स्किन, बाल हेल्दी रहने के साथ-साथ डायबिटीज, ब्लड प्रेशर सहित अन्य बीमारियों से दूर रहेंगे।'

सूर्य नमस्कार करते हुए कहीं आपसे तो नहीं होती गलती, स्वामी रामदेव से जानें सही तरीका 

ऐसे जानिए आपका डाइजेशन ठीक है कि नहीं

रुजुता दिवेकर ने खराब पाचन तंत्र के कई संकेतों के बारे में बताया।

  • अगर आपको गैस, एसिडिटी, मतली जैसी समस्या हो रही है। 
  • सुबह आप पतली लगती हैं और शाम को आप मोटी से लगने लगती हैं। 
  • रात को नींद ना आना
  • रोजाना मिठाई या चॉकलेट खाने का मन करें। 
  • जिम के पैसे देने के बाद भी जिम नहीं जाते हैं तो भी खराब डाइजेशन की समस्या है।

डाइजेशन क्या है?

डाइजेशन का मतलब हमारी पाचन क्रिया से है,जो हम खाते है पीते है उसे हमारा शरीर भोजन को पोषक तत्वों में बदलने का काम करता है। जिसका उपयोग हमारा शरीर ऊर्जा बनाने में करता है और कोशिकाओं के विकास और मरम्मत का काम करता है। 

दूध के साथ बासी रोटी खाने से मिलेगी दुबलेपन से निजात, ब्लड प्रेशर भी होगा नियंत्रित

इन कारणों से होता है डाइजेशन खराब

डिहाइड्रेशन
पानी की कमी के कारण भी इनडाइजेशन की समस्या हो जाती है। यह समस्या पुरुषों में अधिक देखी गई है। इसलिए समय-समय पर पानी पीते रहें।   

4 बजे के बाद चाय या कॉफी पीना
कई लोगों की आदत होती हैं कि दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के साथ करते हैं और खत्म भी इसी के साथ करते हैं। अगर आप इनडाइजेशन की समस्या से बचना चाहते हैं तो 4 बजे के बाद चाय या कॉफी ना पिएं। दिन में 3 कप से ज्यादा ग्रीन टी, कॉफी या दूसरी चाय ना पिएं। 

खाना सही तरीके से ना खाना
खाना का सही तरीका ना होने के कारण भी इनडाइजेशन की समस्या हो जाती है। जैसे कई बार दाल, सब्जी या फिर चावल का अधिक सेवन कर लेते हैं जो इनडाइजेशन का कारण बन जाता है। इसलिए हमेशा सब्जी से ज्यादा दाल और चावल से कम दाल खाएं। 

इन चीजों को ना छोड़े
कई लोगों की आदत होती हैं कि इनडाइजेशन ठीक ढंग से ना होने के कारण जुलाब का सेवन करने लगते है, जो सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। अगर आप इनडाइजेशन से बचना चाहते हैं अपने आहार से घी, नारियल, मूंगफली आदि को न हटाएं। 

एक्सरसाइज ना करना
एक्सरसाइज ना करना भी इनडाइजेशन का मुख्य कारण है। इसलिए थोड़ी ही सही लेकिन रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। 

बीपी, हार्ट और स्लिप डिस्क के मरीजों को नहीं करना चाहिए ये योगासन, स्वामी रामदेव करेंगे योग संबंधी हर कंफ्यूजन दूर

पाचन तंत्र को फिट रखेंगी ये चीजें

गुड़ और घी
लंच के बाद थोड़ा सा घी और गुड़ जरूर खाएं, क्योंकि गुड़ में आयरन , फाइबर पाया जाता है। जिससे हाइड्रेशन ठीक होने के साथ मीठा खाने की क्रेविंग भी खत्म हो जाती हैं। 

केला का सेवन
केला में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपके शरीर में गुड बैक्टीरिया बनाते हैं। इसलिए दिन की शुरुआत एक केला खाकर करें या फिर स्नैक्स में इसका सेवन करे। 

दही के साथ किशमिस का सेवन
दही और किशमिश के कॉम्बिनेशन में प्रीबायोटिक और प्रोबायोटिक बैक्टरिया होते हैं। इससे डकार, गैस की समस्या, बार-बार नींद खुलना, पीसीओडी की समस्या हैं तो यह फायदेमंद होगा। इसके साथ ही यह हीमोग्लोबिन, विटामिन बी12 बढ़ाने में मदद करेगा। इसे आप लंच या फिर स्नैक्स में खा सकते हैं। 

एक्टिविटी
एक्सरसाइज, योग रोजाना जरूर करें। इससे आपका  पाचन तंत्र सही रहेगा।

ब्रेक लें
अधिक स्ट्रेस, तनाव आदि के कारण इनडाइजेशन की समस्या हो जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि दोपहर को 15-20 मिनट को जरूर सोएं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।