1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Skincare Routine: ट्राई करें यह नैचुरल एंटी-एजिंग फेस मास्क, झाईयों से निजात पाने के साथ पाएं टाइट स्किन

Skincare Routine: ट्राई करें यह नैचुरल एंटी-एजिंग फेस मास्क, झाईयों से निजात पाने के साथ पाएं टाइट स्किन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 27, 2021 11:35 am IST,  Updated : Apr 27, 2021 03:07 pm IST

ग्लोइंग बेदाग चेहरे के साथ झाईयां, झुर्रियों से छुटकारा पाने के साथ-साथ स्किन को टाइट करने के लिए इस फेसपैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Skincare Routine: ट्राई करें यह नैचुरल एंटी-एजिंग फेस मास्क, झाईयों से निजात पाने के साथ पाएं टाइट स- India TV Hindi
Skincare Routine: ट्राई करें यह नैचुरल एंटी-एजिंग फेस मास्क, झाईयों से निजात पाने के साथ पाएं टाइट स्किन Image Source : FREEPIK

आजकल की खराब लाइफस्टाइल, खानपान और बढ़ते प्रदूषण के कारण स्किन संबंधी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कम उम्र में ही चेहरे पर डार्क सर्कल, झाईयां, झुर्रियां, स्किन का ढीलापन जैसी कई समस्याएं नजर आने लगती है। ग्लोइंग, हेल्दी स्किन के लिए हम बोटॉक्स की ओर बढ़ते हैं।  इसमें कोई दो राय नहीं है कि बोटॉक्स कितना प्रभावी होता है, लेकिन यह बहुत ही ज्यादा मंहगा होता है। इतना ही नहीं यह भी जरूरी नहीं है कि यह हर तरह की स्किन में अपना कमाल दिखा पाएं। 

अगर आप युवा है और आपकी स्किन कोमल और ग्लोइंग है तो बोटॉक्स की जगह इस स्किन केयर रूटीन को अपना सकती हैं। सप्ताह में एक बार इस फेसपैक को लगाकर आपकी स्किन संबंधी हर समस्या छूमंतर हो जाएगी। 

Korean Skincare Routine: ग्लास स्किन पाने के लिए लगाएं ये फेसपैक, पाएं बेदाग खिला-खिला चेहरा

फेसपैक बनाने के लिए सामग्री

  1. मैश किया हुआ कच्चा आलू
  2. 1 चम्मच चावल का आटा
  3. एक चम्मच शहद  
  4. एक चम्मच दही

ऐसे चेहरे पर लगाएं

एक बाउल में इन सभी चीजों को लेकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे चेहरे पर अच्छी तरह लसे लगा लें। 15-20 मिनट लगा रहने के बाद नॉर्मल पानी से धो लें। 

कैसे करेगा ये फेसपैक काम

शहद

शहद में नेचुरल हाइड्रेटिंग, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी एजिंग गुण स्किन को टाइट करने में बहुत फायदेमंद होते है। 

रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं खीरा में मिलाकर ये 2 चीजें, पाएं ग्लोइंग स्किन

आलू
आलू एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो मुक्त कणों से लड़ने से मदद करते हैं। इसके साथ ही यह स्किन को पोर्स को खोलने में मदद करने के साथ झाईयां से निजात दिलाने के साथ स्किन को टाइट करने में मदद करता है। इसके साथ ही यह टैन और स्पॉट को कम करने में मदद करता है। 

चावल का आटा
चावल में अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट के साथ -साथ चावल में पाए जाने वाले तत्व है स्टार्च ,एमिनो एसिड , कार्बोहायड्रेट , विटामिन ए, विटामिन सी ,आयरन और फाइबर होता है। जो आपकी स्किन को डेड स्‍किन को हटाने के साथ निखार लाने में मदद करता है। 

दही
दही में भी ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो डेड स्किन को हटाने के साथ चेहरे पर निखार लाते हैं। इसके साथ ही  स्किन को ग्लो करने में मदद करता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।