1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मिर्गी की समस्या को कंट्रोल करने के लिए काफी कारगर हो सकते हैं ये नैचुरल उपाय

मिर्गी की समस्या को कंट्रोल करने के लिए काफी कारगर हो सकते हैं ये नैचुरल उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 07, 2020 07:07 pm IST,  Updated : Jul 07, 2020 09:34 pm IST

मिर्गी आना एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर के कारण होता है। इस समस्या को आप कुछ नैचुरल उपायों के द्वारा कंट्रोल कर सकते हैं।

मिर्गी की समस्या को...- India TV Hindi
मिर्गी की समस्या को कंट्रोल करने के लिए काफी कारगर हो सकते हैं ये नैचुरल उपाय Image Source : INSTAGRAM/WIZDOM37

मिर्गी दिमाग से संबंधित एक विकार है। जिसमें समय-समय पर दौरे पड़ने लगते है। यह दौरे तक आते है जब अचानक से दिमाग में रासयनिक और विद्युत गतिविधियों में बदलाव होता है। यह रोग बच्चों के साथ-साथ 65 साल की उम्र तक किसी को भी हो सकता है। मिर्गी आना एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर के कारण होता है। कई लोगों को बचपन से इस समस्या का सामना करना पड़ता है तो कई लोगों को अधिक नशीली पदार्थों का सेवन करना, दिमाग में कोई गहरी चोट लगना या फिर मानसिक सदमे के कारण भी हो सकता है। 

मिर्गी को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये उपाय

अच्छी डाइट

डॉक्टरों के अनुसार अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा सा बदलाव करके इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। एक रिसर्च के अनुसार अगर कोई व्यक्ति मिर्गी से पीड़ित है तो इसमें अपनी डाइट में सी चीजें शामिल करना चाहिए इसमें ज्यादा फैट और कम कार्बोहाइड्रेट हो। इससे दिमाग शांत रहता है। मरीज दिन में कई बार थोड़ा-थोड़ा करके भोजन करें। इसके साथ ही फलों का सेवन भी कारगर साबित हो सकता है। 

मसूड़ों में दर्द और खून आने की समस्या के लिए रामबाण हैं ये घरेलू उपाय, बस सोने से पहले यूं करें इस्तेमाल

विटामिन्स

कई अध्ययनों ने विटामिन बी 6, मैग्नीशियम और विटामिन ई के लो लेवल के मिर्गी से जोड़ा है।  इन चीजों का सेवन करने वाले लोगों को मिर्गी आने की समस्या कम देखी गई। 

तुलसी

तुलसी को पीसकर शरीर में लगाने से भी मिर्गी में काफी कारगर होगी। इसके अलावा अगर किसी को मिर्गी पड़ी हो तो इसे तुलसी और कपूर सुंघा दें इससे उसे होश आ जाएगा। 

अल्सर, कोलाइटिस से हैं परेशान तो अपनाएं स्वामी रामदेव का ये 'पाचन फॉर्मूला', पेट संबंधी बीमारी से दिलाएगा छुटकारा

अंगूर

अंगूर में कई तरह के गुण पाए जाते हैं जो मिर्गी के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट अंगूर का रस पिएं। 5-6 माह में असर साफ नजर आ जाएगा।

नींबू

नींबू में थोड़ा सा हींग डालकर उसे चूसने से मिर्गी में लाभ मिलेगा। 

गाय का मक्खन

गाय के दूध से बना हुआ मक्खन का सेवन करने से भी आपको लाभ मिलेगा। 

रोजाना सुबह पिएं 1 गिलास प्याज का जूस, ब्लड शुगर कंट्रोल रहने के साथ ये नौ बीमारियां रहेगी कोसों दूर

मछली का तेल

एक शोध के अनुसार मछली के तेल में मौजूद ओमेगा-3 फटी एसिड मिर्गी में काफी कारगर साबित हो सकता है। अगर आप मछली के तेल के सप्लीमेंट्स लेने की सोच रहे हैं तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। 

एक्यूपंचर

मिर्गी से छुटकारा पाने के लिए एक्यूपंचर सबसे फेमस उपाय है। जिसमें शरीर के किसी हिस्से में पतली सुई की मदद से प्रेशर बनाया है। इससे काफी लाभ मिल सकता है।   

मिर्गी से निजात पाने के लिए योगासन

स्वामी रामदेव के अनुसार बच्चों को मिर्गी आने की समस्या से निजात पाने के लिए योगासन काफी कारगर साबित हो सकते हैं। इसलिए नियमित रूप से अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और उद्गीथ प्राणायाम जरूर करें। इसके अलावा बालासन योगासन कर सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।