1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. एग्जाम के लिए बच्चों का दिमाग करना है तेज तो स्वामी रामदेव से जानिए आयुर्वेदिक उपाय

एग्जाम के लिए बच्चों का दिमाग करना है तेज तो स्वामी रामदेव से जानिए आयुर्वेदिक उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 23, 2020 11:25 am IST,  Updated : Dec 18, 2020 08:12 am IST

हर पैरेंट्स इस बात से परेशान रहते हैं कि उनका बच्चा हेल्दी होने के साथ-साथ पढ़ाई में अच्छा हो। जिससे वह एग्जाम में अच्छे मार्क्स ला सके। ऐसे में ये आयुर्वेदिक उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।

इन दिनों बच्चे लगातार फोन, कंप्यूटर आदि का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसके कारण शारीरिक और मानसिक दोनों रूपों से गलत प्रभाव पड़ रहा है। एग्जाम शुरू होते ही पैरेंट्स इस बात से काफी परेशान होते हैं कि उनके बच्चे अच्छे मार्क्स लाएं। ऐसे में आप चाहे तो योग और आयुर्वेदिक उपायों के द्वारा बच्चें अपनी दिमाग तेज कर सकते हैं। जानिए स्वामी रामदेव से बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने के साथ आईक्यू लेवल कैसे बढ़ा।

बच्चों को बनाना हैं सुपर इंटेलिजेंट तो स्वामी रामदेव से जानिए कैसे करें आईक्यू लेवल तेज

बच्चों का आईक्यू बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक उपाय

  • आंवला, एलोवेरा, नीम, हल्दी में से किसी एक चीज का सेवन कराएं।
  • वर्जिन कोकोनट ऑयल का सेवन करें
  • नौरत्न आटा खाएं
  • रोजाना गाय का घी 2 चम्मच जरूर खाएं
  • अश्वगंधा का कैप्सूल खाएं।
  • अखरोट का सेवन करे।
  • 5 बादाम और 5 अखरोट रात को भिगोकर सुबह दूध में मिलाकर इसका सेवन करे।
  • बह्मी, शंखपुष्पी, अखरोट का पाउडर का सेवन करे।
  • दूध में रोजाना बादाम रोगन का सेवन करे।
  • मेधावटी सुबह-शाम 1-1- गोली खाएं।

देर तक खड़े या बैठे रहने से हो सकती है वैरिकोज वेन्स की समस्या, स्वामी रामदेव से जानिए इंस्टेंट सॉल्यूशन

शारीरिक विकास के लिए

  • शतावर का पाउडर दूध के साथ दे।
  • आंवला-एलोवेरा जूस का सेवन करे।
  • अश्वगंधा का कैप्सूल ले सकते है
  • मेधावटी का सेवन
  • गाय का दूध, दही, घी, पनीर आदि का सेवन करे।
  • कुमारी आश्व का जूस पिएं।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।