1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वजन घटाने के लिए न तो जिम जाना पड़ेगा, न ही डाइटिंग करनी होगी, बस शुरू कर दें इन 3 टिप्स को फॉलो करना

वजन घटाने के लिए न तो जिम जाना पड़ेगा, न ही डाइटिंग करनी होगी, बस शुरू कर दें इन 3 टिप्स को फॉलो करना

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 14, 2025 07:51 am IST,  Updated : Sep 14, 2025 07:51 am IST

क्या आप भी अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको कुछ टिप्स को रेगुलरली फॉलो करके देखना चाहिए। आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखने लगेगा।

वजन घटाने के लिए क्या करना चाहिए?- India TV Hindi
वजन घटाने के लिए क्या करना चाहिए? Image Source : FREEPIK

वजन घटाने के लिए ज्यादातर लोग जिम में इंटेंस वर्कआउट करते हैं या फिर खाना-पीना बहुत कम कर देते हैं। अगर आप भी बिना किसी एक्सपर्ट की सलाह लिए इन दोनों तरीकों को फॉलो कर रहे हैं, तो आपकी सेहत पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जो न केवल वेट लॉस में बल्कि आपकी ओवरऑल हेल्थ को सुधारने में भी मददगार साबित हो सकती हैं।

जरूरी है हाइड्रेशन

हाइड्रेशन आपकी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकता है। शरीर में पानी की भरपूर मात्रा पहुंचने से मेटाबॉलिज्म को काफी हद तक सुधारा जा सकता है। इसके अलावा पानी पीने से भूख भी कम होती है। पानी के अलावा आप कोकोनट वॉटर, ग्रीन टी, नींबू और शहद वाला पानी, पुदीने का पानी, इस तरह की पोषक तत्वों से भरपूर ड्रिंक्स को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।

गौर करने वाली बात

वजन कम करने के लिए कैलोरी इनटेक का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आप अपने डाइट प्लान में प्रोटीन शेक, फाइबर रिच सुपर फूड्स को शामिल कर सकते हैं। बाहर के तला-भुना खाना, जंक फूड्स, शुगरी ड्रिंक्स और एनर्जी ड्रिंक्स से दूरी बना लीजिए वरना आपका वजन कम नहीं होगा बल्कि बढ़ने लग जाएगा। अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की आदत अपने साथ कई बीमारियों को भी लेकर आती है।

30 मिनट की वॉक

अगर आप जल्दी वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको हर रोज कम से कम 30 मिनट जरूर वॉक करनी चाहिए। आप सुबह-सुबह वॉक कर सकते हैं। अगर आप सुबह समय नहीं निकाल पाते हैं, तो कोई बात नहीं, आप रात में खाना खाने के बाद भी वॉक कर सकते हैं। शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी को पिघलाने के लिए हर रोज लगभग 10,000 स्टेप्स चलने की सलाह दी जाती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।