1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. थुलथुले पेट से छुटकारा दिला देगा ये जादुई ड्रिंक, बस बेकिंग सोडा में इस खास चीज को मिलाकर पिएं रोजाना

थुलथुले पेट से छुटकारा दिला देगा ये जादुई ड्रिंक, बस बेकिंग सोडा में इस खास चीज को मिलाकर पिएं रोजाना

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 30, 2020 11:57 am IST,  Updated : Jun 30, 2020 12:01 pm IST

बाहर निकले हुए पेट से परेशान हैं तो घर पर बनाकर रोजाना पीजिए ये ड्रिंक। इसे पीने से बेली फैट जल्द ही कम हो जाएगा।

Belly Fat and Baking Soda - India TV Hindi
Belly Fat and Baking Soda - बेली फैट और बेकिंग सोडा Image Source : PINTEREST AND INSTAGRAM/MINT.AND.MANGO

थुलथुला पेट और बाहर निकले हुए पेट से हर कोई परेशान है। कुछ लोग तो इस समस्या से इस कदर जूझ रहे हैं कि बैठने और उठने में भी दिक्कत होने लगी है। ऊपर से शरीर का बेडॉल होने से उनकी मुसीबत और भी बढ़ गई है। कई लोगों का पेट तो इतना बाहर निकल आता कि कप प्लेट भी आसानी से रख सकते हैं। यहां तक कि उनका मजाक भी कई बार ये कहकर उड़ाया भी जाता है। अगर आप भी निकले हुए पेट को अंदर करने के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं तो ये एक ड्रिंक आपकी मदद कर सकता है। इस ड्रिंक में बेकिंग सोडा के अलावा सेब का सिरका मिलाया जाता है। ये ड्रिंक किस तरह से बनती है और इसे बनाने के लिए दोनों चीजों को कितनी मात्रा में लेना चाहिए। ये जानना बहुत जरूरी है। जानिए इस ड्रिंक को कैसे बनाया जाता है और किन चीजों का इस्तेमाल होता है।

हीमोग्लोबिन कभी नहीं होगा कम अगर रोजाना खाएंगे मूंगफली, होंगे कई और फायदे भी

Apple Vinegar
Image Source : INSTAGRAM/UN_ESPACIO_NUTRITIVOApple Vinegar - सेब का सिरका

सेब का सिरका और बेकिंग सोडा ड्रिंक

सेब का सिरका और बेकिंग सोडा का मिक्चर वजन को कम करने का घरेलू और कारगर उपाय है। सेब का सिरका क्षारीय होता है। ये इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के अलावा त्वचा और बालों के लिए लाभकारी होता है। जबकि बेकिंग सोडा वजन को घटाने का काम करता है। वहीं एक रिसर्च के मुताबिक सेब का सिरका पेट और लिवर पर फैट जमा नहीं होने देता है। इसके साथ ही इसे पीने से भूख भी कम लगती है। 

बेकिंग सोडा और सेब का सिरके से ड्रिंक बनाने का तरीका
सबसे पहले एक गिलास में एक चम्मच सेब का सिरका डालें। अब इसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं। गिलास में पानी डालें। इसे चम्मच से मिलाएं और रोजाना पिएं। इस जादुई ड्रिंक में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जिससे डाइजेशन सिस्टम ठीक रहता है और भूख कम लगती है। रोजाना इसे पीने से धीरे-धीरे वजन भी घटने लगता है। 

अगर आप किसी तरह की बीमारी से जूझ रहे हैं तो इस ड्रिंक को डॉक्टर से बिना परामर्श लिए न पिएं। 

  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।