1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ये छिलके वाली सब्जी नसों में जमे गंदे से गंदे कोलेस्ट्रॉल को करती है फिल्टर, यूरिक एसिड भी होता है कंट्रोल, जानें डाइट में कैसे करें शामिल

ये छिलके वाली सब्जी नसों में जमे गंदे से गंदे कोलेस्ट्रॉल को करती है फिल्टर, यूरिक एसिड भी होता है कंट्रोल, जानें डाइट में कैसे करें शामिल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 22, 2025 09:19 pm IST,  Updated : Sep 22, 2025 09:19 pm IST

अनहेल्दी और जंक फ़ूड खाने से हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा हो जाती है। यह सेहत के लिए अच्छा संकेत नहीं है। चलिए जानते हैं किस सब्जी को अपनी डाइट में शामिल कर आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए प्याज कब खाएं, - India TV Hindi
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए प्याज कब खाएं, Image Source : FREEPIK

इन दिनों लोग हार्ट जुड़ी बीमारियों की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है खराब खान पान, एक्सरसाइज़ की कमी और बिगड़ी हुई लाइफ स्टाइल। इन वजहों से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ता है जिसका खामियाजा हमारा दिल चुकाता है। दरअसल, बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं होता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में प्याज को शामिल कर बैड कोलेस्ट्रॉल के साथ यूरिक एसिड भी कंट्रोल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे?

प्याज से बैड कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

प्याज में ऐसे गुण पाए जाते हैं जोबैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल कर सकता है। इसमें मौजूद क्वेरसेटिन और सल्फर कंपाउंड बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। फाइबर और लीन प्रोटीन से भरपूर प्याज़ कोलेस्ट्रॉल को घटाकार, हृदय स्वास्थ्य को बेहतर करता है। इसमें फ्लेवोनोइट एंटीऑक्सिडेंट होता है जो पाचन तंत्र को ठीक तरह से कार्य करने के लिए मदद करता है।

यूरिक एसिड भी होता है कंट्रोल:

प्याज हाई यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता हैं। इसमें प्यूरीन की मात्रा कम होती है साथ ही इसमें मौजूद एंटी इन्फ्लामेट्री कंपाउंड शरीर में यूरिक एसिड के प्रोडक्शन को कम करते हैं। चूहों पर किए गए अध्ययनों से पता चलता है कि प्याज सीरम यूरिक एसिड के स्तर को कम कर सकता है, और संभावित रूप से ज़ैंथिन ऑक्सीडेज नामक एंजाइम को रोक सकता है, जो यूरिक एसिड निर्माण में शामिल है। 

इसके अलावा भी प्याज सेहत को कई फायदे देता है। इसके सेवन से डाइजेशन दुरुस्त होता है, वजन कम होता है और ये डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल कम किया जा सकेगा।

कैसे करें डाइट में शामिल?

आप प्याज को अपनी डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं।  आप प्याज को सलाद में कच्चा खाकर,या सब्जी में इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको सिर्फ प्याज खाना पसंद नहीं है तो इसे नींबू और नमक मिलाकर खाएं, जिससे टेस्ट बेहतर हो जाए। या फिर अपनी डाइट में आप प्याज के रस को भी शामिल कर सकते हैं। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।