1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. धमनियों में जमा फैट के कणों को साफ कर सकता है ये औषधीय पत्ता, सेवन से हाई बीपी में मिलती है राहत

धमनियों में जमा फैट के कणों को साफ कर सकता है ये औषधीय पत्ता, सेवन से हाई बीपी में मिलती है राहत

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Sep 08, 2023 07:01 am IST,  Updated : Sep 08, 2023 07:01 am IST

हाई बीपी में पत्थरचट्टा के फायदे: ये एक ऐसा औषधीय पत्ता है जिसके अर्क में कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स हैं जो कि हाई बीपी के कारणों में कमी करके इसे कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

patharchatta_benefits- India TV Hindi
patharchatta_benefits Image Source : SOCIAL

दुनियाभर में दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ती जा रही हैं। इसका एक बड़ा कारण है स्ट्रेस और धमनियों में ब्लॉकेज। इसके अलावा नींद की कमी और डाइट से जुड़ी कमियां भी हाई बीपी की समस्या को बढ़ावा देती हैं। ऐसे में अगर हम कुछ आयुर्वेदिक उपायों को अपनाएं तो इस समस्या से पार पाने की कोशिश की जा सकती है। दरअसल, एक औषधीय पत्ता है पत्थरचट्टा (patharchatta benefits) जो कि दिल से जुड़ी बीमारियों को कम करने में मदद कर सकता है। आयुर्वेद में इसे कई बीमारियों को कम करने के लिए किया जाता है लेकिन आज हम सिर्फ हाई बीपी के मरीजों के लिए इसके फायदे के बारे में जानेंगे।

हाई बीपी में पत्थरचट्टा के फायदे-Patharchatta for high bp in hindi

1. धमनियों को खोलता है पत्थरचट्टा 

हाई बीपी के मरीजों के लिए पत्थरचट्टा कई प्रकार से काम कर सकता है। ये आपकी धमनियों को खोलता है यानी कि इसे चौड़ा करता है और इसकी दीवारों को स्वस्थ रखता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और दिल पर इसका प्रेशर नहीं पड़ता। इससे हाई बीपी के मरीजों को राहत मिलती है और बाकी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। 

कुत्ता काटने के बाद सबसे पहले क्या करें? जानें उन 7 जरूरी सवालों के जवाब जो हर किसी को जानना चाहिए

2. ब्लॉकेज के खतरे को कम करता है

पत्थरचट्टा ब्लॉकेज को खतरे को कम कर सकता है। ये ऐसे कि इसके एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में गर्मी पैदा करते हैं जिससे धमनियों में जमा हाई कोलेस्ट्रोल और फैट के कण पिघलने लगते हैं। इससे बल्ड सर्कुलेशन बहुत आराम से होता है और दिल पर भार नहीं आता। इस प्रकार से ये हाई बीपी की समस्या को कंट्रोल करने में मदद करता है और आपको दिल से जुड़ी कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

high blood pressure
Image Source : SOCIALhigh blood pressure

इस बीमारी के कारण पेट में पानी भर जाता है, समय पर इलाज न मिलने पर स्थिति हो सकती है गंभीर

कैसे करें पत्थरचट्टा का उपयोग

आपको करना ये है कि पत्थरचट्टा का जूस (patharchatta juice benefits for high blood pressure) बनाएं और इसे बस आधा कप के करीब सप्ताह में 2 बार लें। इसके लिए 1 कप पानी लें और इसमें पत्थरचट्टा के कुछ पत्तों को डालकर एक उबाल लें। अब आंच को धीमी कर दें ताकि जूस और गाढ़ा हो जाए। इसके बाद इस जूस को पिएं। ऐसा करना आपके शरीर को डिटॉक्स करने और दिल की बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।