1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ डायबिटीज कंट्रोल करता है पिस्ता, डाइट में इस तरह करें शामिल

आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ डायबिटीज कंट्रोल करता है पिस्ता, डाइट में इस तरह करें शामिल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 04, 2021 11:53 pm IST,  Updated : Feb 04, 2021 11:53 pm IST

पिस्ता ऐसा ड्राईफ्रूट है जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है साथ ही सेहतमंद भी रखता है। पिस्ता एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो दिल और कैंसर की बीमारी से महफूज रखता है। पिस्ता आंखों से लेकर दिल तक की हिफाजत करता है।

पिस्ता - India TV Hindi
पिस्ता  Image Source : INSTAGRAM/CLUBSECO

ड्राईफ्रूट्स खाने के बहुत से फायदे होते हैं। इसी तरह से पिस्ता खाने से भी शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। पिस्ता एक ऐसा ड्राईफ्रूट है जो एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यही कारण है कि ये दिल और कैंसर की बीमारी से बचाने में मदद करता है। पिस्ता का इस्तेमाल मेवे की तरह पौष्टिक पकवान बनाने में किया जाता है। 

ये हैं पेट में दर्द होने के 4 कारण, जानें बचाव और घरेलू उपाय

जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर है पिस्ता 

पिस्ता कमजोरी दूर करने के साथ ही याद्दाश्त भी तेज करता है। पिस्ता में फाइबर, कार्बोहाइड्रेड, एमिनो एसिड और फैट होता है, जो सिर दर्द , मुंह की दुर्गंध, दस्त और खुजली में फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि पिस्ता सेहत के लिए किस तरह फायदेमंद है।  

diabetes
Image Source : INSTAGRAM/BEAT.DIABETES डायबिटीज की समस्या 

डायबिटीज के मरीज जरूर खाएं पिस्ता

डायबिटीज के मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ती ही जा रही है और डायबिटीज से कई सारी बीमारियां होने की भी खतरा रहता है। ऐसे में आप पिस्ता को अपने डाइट में जरूर शामिल करें, ये एक हेल्दी नट्स है जो आपके डायबिटीज को कम करने में आपकी मदद करता है। 

थायरॉइड के मरीज हैं तो तुरंत बंद कर दें इन पांच फूड्स का सेवन, बढ़ सकती है परेशानी

वजन कम करने में मददगार है पिस्ता 

बढ़ते वजह की समस्या से बहुत से लोग परेशान रहते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो स्नैक के तौर पर पिस्ता को अपनी डाइट में शामिल करें। यह प्‍लांट बेस्‍ड प्रोटीन का एक बहुत अच्‍छा स्‍त्रोत हैं। जो वजन कम करने में मदद कर सकता है। 

कैल्शियम की कमी है तो खाएं पिस्ता 

अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है तो आप पिस्ता का सेवन करें। पिस्ता में पोटेशियम, मैग्‍नीशियम और विटामिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हेल्थ और हड्डियों को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। 

कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में कारगर है अंजीर, जानिए 5 बड़े फायदे

eye problems
Image Source : INSTAGRAM/STUDY__OPTOMETRYआंखों की समस्या 

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए खाएं पिस्ता 

आजकल लोगों को आंखो से जुड़ी अलग-अलग तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप अपनी आंख को स्वस्थ देखना चाहते हैं तो पिस्ता खाएं। इसमें ल्‍यूटिन और जॉक्‍सन्थिन नामक एंटी ऑक्‍सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो आपको फ्री रेडिक्‍ल्‍स से बचाने का काम करते हैं। यह आपकी आंखों की रौशनी को बढ़ाने में भी लाभदायक माने जाते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।